जिला स्तरीय रोजगार दिवस आयोजित
1313 हितग्राहियों को मिला रोजगार
*1646 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में स्वरोजगार स्थापना के लिए*
*40 करोड़ 19 लाख की राशि वितरित
नर्मदापुरम । जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन नर्मदा महाविद्यालय में गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव, जिला पंचायत सीईओ एस एस रावत , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नर्मदापुरम श्रीमती मोहिनी शर्मा, जिला महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र कैलाश माल, प्राचार्य पॉलीटेक्निक आरआर चंद्राकार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक रमेश हिले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
संचालन श्रीमति आरती शर्मा ने किया। कार्यक्रम में 5 नवंबर 2022 से अभी तक विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओं से लाभांवित 1646 हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 40 करोड़ 19 लाख की राशि वितरित की गई। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लाभांवित हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया गया। इसके पश्चात उज्जैन जिले में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित रहा।
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नृतत्व में मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बन रहा हैं। प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में हमारा युवा वर्ग स्वरोजगार से जुड़ आत्मनिर्भर बना हैं। महिलाएं भी आज आगे बढ़कर योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार स्थापित कर रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार प्रदान कर रही हैं।
एसडीएम श्रीमती मोहिनी शर्मा ने कहा कि आज रोजगार महती आवश्यकता हैं। जो हमें आर्थिक रुप से सशक्त बनाती हैं। शासन की मंशानुसार प्रतिमाह जिले में रोजगार दिवस का आयोजन कर बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने का भी कार्य किए जा रहे हैं । जिसके माध्यम से हितग्राहियों को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खादी एवं ग्रामोद्योग , मत्स्य पालन, जिला शहरी विकास अभिकरण सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार का लाभ प्रदान किया जा रहा हैं।
मनोज सोनी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment