स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन मांगे नहीं मानी तो होगी 13 मार्च से होगी हड़ताल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 23 February 2023

स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन मांगे नहीं मानी तो होगी 13 मार्च से होगी हड़ताल


 

स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन

 मांगे नहीं मानी तो होगी 13 मार्च से होगी हड़ताल

नर्मदा पुरम । फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलेक्टर सीएमएचओ  एव जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को सौंपा है । ज्ञापन में मांग की गई है कि ग्रेड पे सुधार प्रदेश में फार्मासिस्ट ग्रेड 2 का प्रारंभिक वेतनमान 5200- 20200-2400 है। जो कि केंद्रीय एवं अन्य राज्यों के फार्मासिस्ट को दिए जा रहे वेतनमानो की तुलना में सबसे कम है। केंद्र के समान वेतनमान लागू किया जाए। संचालनालय स्वास्थ्य सेवा मध्य प्रदेश द्वारा नियमित पदों के विरुद्ध भर्ती किए गए 137 रेगुलर संविदा फार्मासिस्टो को रिक्त पदों के विरुद्ध भर्ती किए गए समायोजित किया जाए। नेशनल हेल्थ मिशन में कार्यरत समस्त संविदा फार्मासिस्टो का नियमितीकरण किया  जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो समस्त फार्मासिस्ट 13 मार्च को सामूहिक अवकाश लेकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे जिससे पूरे प्रदेश में शासकीय चिकित्सालयो में दवा वितरण का कार्य प्रभावित होगा । जिले में लगभग एक दिन में 3000 मरीजो को दवा नही मिलेगी । जिससे होने वाली असुविधा के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा । यदि फार्मासिस्ट की जगह कोई अन्य व्यक्ति जैसे कि, स्टाफ नर्स या अन्य पैरामेडिकल स्टाफ से दवा वितरण कराया जाता है तो यह फार्मेसी एक्ट 1948 का उलंघन माना जायेगा एवम संबंधित व्यक्ति तथा आदेशित करने वाले अधिकारी को जिम्मेदार माना जावे । ज्ञापन देने वालों में फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र तायबाडे सहित जिले के समस्त फार्मासिस्ट  उपस्थित रहे।

मनोज सोनी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here