बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
नर्मदापुरम । कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण कर यहां स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।उन्होंने जिला अस्पताल में विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं श्री सिंह ने सिविल सर्जन एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने चिकित्सकों के ड्यूटी आदेश चेक कर निर्देशित किया कि सभी चिकित्सक रोस्टर अनुसार समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को निजी चिकित्सकों से भी समन्वय बनाएं रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में हेल्प डेस्क का भी प्रभावी संचालन किया जाएं। मरीजों को कोई असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखे। एंबुलेंस सेवाओं का भी सुचारु संचालन किया जाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल में आईसीयू वार्ड,एसएनसीयू, ओपीडी सहित अन्य वार्डों का भी निरीक्षण कर मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति एवं बेड्स की उपलब्धता की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार, सिविल सर्जन डॉ सुधीर विजयवर्गीय, डॉ सुनील जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का कलेक्टर श्री सिंह ने लिया जायजा बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज होते रहे परेशान
चिकित्सक महासंघ के निर्देशानुसार प्रदेश सहित जिले भर में डॉक्टर इन दिनों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं जिसके चलते आज प्रथम दिन शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग जिला अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने के कारण दिनभर हैरान परेशान होते रहे। वहीं वे अपने पेशेंट को लेकर बाद में प्राइवेट अस्पताल पहुंचे यहां पर उनका उपचार जारी है। हड़ताल पर गए डॉक्टरों का कहना है कि हमारी जायज मांगों को लेकर पूर्व में भी आंदोलन किया था लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा सिर्फ आश्वासन देकर ही हमें वापस ड्यूटी पर भेज दिया गया था लेकिन अब हम अपनी इन मांगों को लेकर एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल की पर चले गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, स्वास्थ्य केंद्रों पर लटके ताले
स्वास्थ विभाग में पदस्थ संविदा कर्मचारी भी पिछले करीब एक पखवाड़े से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं की जाएगी कब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। मालूम हो कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी अपनी जायज मांगों को लेकर जिले भर में हड़ताल पर हैं। कोठी बाजार स्थित स्कूल के समीप प्रतिदिन बैठकर धरना आंदोलन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रतिदिन दर्जनों संविदा कर्मचारी धरना प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे हैं।

No comments:
Post a Comment