13 म.प्र. बटालियन एन. सी. सी. का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम में आज से प्रारम्भ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 3 May 2023

13 म.प्र. बटालियन एन. सी. सी. का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम में आज से प्रारम्भ


 प्र


13 म.प्र. बटालियन एन. सी. सी.  का  वार्षिक प्रशिक्षण शिविर स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम में आज से प्रारम्भ

नर्मदापुरम- 13 एम पी बटालियन एनसीसी नर्मदापुरम का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर  3 से 12 मई तक को स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम में प्रारंभ हुआ, यह शिविर 13 एम पी बटालियन एनसीसी नर्मदापुरम एवं ग्रुप हेड क्वार्टर भोपाल के आधीन चलेगा। 

यह कैंप 10 दिनों का है जिसमें लगभग 550 एनसीसी कैडेट भाग लेंगे जो कि विभिन्न 35 शैक्षणिक संस्थानों से इस शिविर में भाग लेने आए हैं। एनसीसी कैडेट्स मध्य प्रदेश के पांच विभिन्न जिलों नर्मदापुरम, बैतूल हरदा, सीहोर, रायसेन, से नर्मदापुरम में आयोजित दस दिवसीय शिविर में भाग लेने आए हैं। इस शिविर के आयोजन में शाला डायरेक्टर डॉ आशीष चटर्जी एवं प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, उक्त जानकारी देते हुए सूबेदार जटाशंकर ने बताया कि इस कैम्प में सभी एन सी सी कैडेटों को सैन्य एवं सिविल विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here