शांति निकेतन मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आयुषी साहू रैपिड चेस चैंपियन 2026 प्रतियोगिता में विजेता बनी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 30 April 2026

शांति निकेतन मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आयुषी साहू रैपिड चेस चैंपियन 2026 प्रतियोगिता में विजेता बनी

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

शांति निकेतन मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आयुषी साहू रैपिड चेस चैंपियन 2026 प्रतियोगिता में विजेता बनी


नर्मदा पुरम । मगधम विद्यापीठ विदिशा मध्य प्रदेश में  रैपिड चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अलग-अलग आयु वर्ग में बालक ,बालिका एवं ओपन स्तर पर आयोजित की गई। 

इस प्रतियोगिता में शांतिनिकेतन मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदा पुरम की कक्षा सातवीं की छात्रा कु .आयुषी साहू अपना शानदार खेल दिखाते हुए अंडर 13 बालिका वर्ग में रैपिड चेस प्रतियोगिता में विजेता बनी। शाला प्राचार्य डॉ .के .एम .जॉर्ज ने आयुषी साहू को विजेता की ट्रॉफी प्रदान कर आशीर्वाद दिया एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 इस अवसर पर शाला की चेयरपर्सन श्रीमती ग्रेस जॉर्ज एवं शाला की उप प्रधानाचार्या डॉ. हेमलता पुरोहित ने शाला परिवार की ओर से आयुषी साहू को हार्दिक शुभकामनाएं दी।


No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here