थाना पथरौटा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही (कुल 342 लीटर शराब सहित कार जप्त) - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 30 April 2026

थाना पथरौटा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही (कुल 342 लीटर शराब सहित कार जप्त)


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


थाना पथरौटा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही (कुल 342 लीटर शराब सहित कार जप्त)


नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक  साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में अवैध शराब विक्रय परिवहन के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के तहत  30 अप्रेल को थाना पथरौटा में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि की एक काले रंग की क्रेटा कार जो बैतुल से नर्मदापुरम भारी मात्रा में अवैध शराब विक्रय हेतु आ रही है, कार में अंग्रेजी शराब रखी हुई है। 

मुखवीर सूचना पर थाना पथरौटा पुलिस टीम एनएच 46 ग्यारह मुखी मंदिर के आगे पहुंचकर आने वाले संदिग्ध बाहन को रोकने के लिये बैरियर लगाकर, जहाँ मुखबिर द्वारा बतायी गयी काले रंग की कार क्रेटा कार जो बैतुल की ओर से इटारसी की तरफ आते दिखी जो पुलिस को देखकर अचानक रुक गयी और यु टर्न लेकर वापस बैतुल की ओर जाने लगी उक्त कार पर संदेह होने पर काले रंग की क्रेटा कार का पीछा किया जो सुखतवा के आगे दाण्डीवाडा नामक स्थान पर कार को छुपाने के उद्देश्य से रोड से नीचे उतारी जो रोड किनारे चट्टान में कार टकरा गयी।

 जिससे कार का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया बाद तुरन्त कार में बैठे दो लोगो को देखा जिसमे एक महिला और एक पुरुष आगे की सीट में बैठे थे जो पूर्ण रुप से स्वस्थ थे जिनसे अपना नाम पता पुछने पर महिला ने अपना नाम ममता उईके पति दिनेश उईके उम्र 40 साल निवासी शिवनगर चांदीन एवं पुरुष जो ड्राईवर सीट पर था वाहन चला रहा था जिससे पुछने पर अपना नाम मनोज बामने पिता रमेश बामने उम्र 50 साल निवासी सिन्धी कालोनी इटारसी का होना बताया बाद क्रेटा कार का नंबर देखने पर कार में RJ 45 CL 4771 लिखा था बाद कार की पीछे की सीट एवं डिग्गी चेक करने पर पीछे की सीट एवं डिग्गी मे खाकी रंग के कार्टुन मे अंग्रेजी शराब रखी पायी गयी।

 जिसमे आफिसर च्वाईस कंपनी की अग्रेजी शराब 07 पेटी प्रत्येक पेटी मे 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, रायल स्टेज कंपनी अग्रेजी शराब की 10 पेटी प्रत्येक में 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, तथा बेग पाईपर कंपनी की अंग्रेजी 10 पेटी प्रत्येक में 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, देशी मदिरा प्लेन की 11 पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर प्रत्येक 180 एमएल के रखे थे इसी प्रकार कुल 342 लीटर अंग्रेजी व देशी मदिरा प्लेन शराब जिसकी अनुमानित कीमत 3,04,158 रुपये एवं कार कि कीमत करीब 8,00,000 रुपये कुल मशरुका 11.04,158 रुपये का जप्त करते हुये। आरोपी मनोज बामने पिता रमेश बामने निवासी सिन्धी कालोनी, इटारसी एवं आरोपीया ममता उईके पति दिनेश उइके निवासी शिवनगर चादौन थाना पथरौटा के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

मुख्य भूमिका - थाना प्रभारी पथरौटा उनि, मोनिका गौर, सउनि दुर्गेश मालवीया, प्रआर, 309 दिनेश उइके, प्रआर, 348 दीपक जनोरिया, आर. 306 नितेश दंवडे, आर. 114 धीरज राठौर, आर. 754 संदीप धुर्वे, आर. 586 धर्मेन्द्र कुचबंदिया, आर. 773 जयप्रकाश पाठे, आर. 428 हरीश पवार, म.आर. 784 पूनम चौधरी, म.आर. 72 मोनिका राय।


No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here