नर्मदा तट के घाटों पर भिक्षावृत्ति प्रतिबंधित, सिटी मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 30 April 2026

नर्मदा तट के घाटों पर भिक्षावृत्ति प्रतिबंधित, सिटी मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदा तट के घाटों पर भिक्षावृत्ति प्रतिबंधित, सिटी मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश


नर्मदा पुरम।  राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) द्वारा जारी निर्देशों में भिक्षावृत्ति में संलग्न निर्धन, अशिक्षित बच्चों, महिलाओं और दिव्यांग व्यक्तियों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए विस्तृत परामर्श (Advisory) जारी की गई है। जारी आदेशानुसार नगरीय निकायों एवं अन्य शासकीय विभागों के सहयोग से भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों को भिक्षावृत्ति से उन्मूलन एवं समग्र पुनर्वास, आश्रय, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुनिश्चित किया जाना है।

उक्त परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम एवं सीएमओ को दिए गए निर्देशों के परिपालन में नगर नर्मदापुरम में नर्मदा नदी के तट पर स्थित सेठानी घाट, कोरी घाट एवं पर्यटन घाट में भिक्षावृत्ति पर नियंत्रण किये जाने हेतु उपखंड मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप सिंह, द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत नर्मदा नदी के तट पर स्थित सेठानी घाट, कोरी घाट एवं पर्यटन घाट में भिक्षावृत्ति उन्मूलन एवं भिक्षावृत्ति में संतिप्त व्यक्तियों की सुरक्षा एवं समग्र पुनर्वास हेतु भिक्षावृत्ति एवं भिक्षावृत्ति से सम्बंधित अन्य गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here