जिले में अमानक उर्वरक कीटनाशक की बिक्री जोरों पर कृषि विभाग द्वारा की गई छापामार कार्यवाही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 3 May 2023

जिले में अमानक उर्वरक कीटनाशक की बिक्री जोरों पर कृषि विभाग द्वारा की गई छापामार कार्यवाही


 जिले में अमानक उर्वरक कीटनाशक की बिक्री जोरों पर कृषि विभाग द्वारा की गई छापामार कार्यवाही


नर्मदापुरम। जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से अमानक खाद बीज उर्वरक और कीटनाशक दवाओं की बिक्री जोरों पर है । आलम यह है कि जिले भर में खाद बीज उर्वरक और कीटनाशक दवाओं को बेचने वाले अधिकांश दुकानदारों द्वारा सीधे-सादे भोले वाले ग्रामीणों को नकली खाद बीज उर्वरक और कीटनाशक धड़ल्ले से बेच कर मोटी रकम कमा रहे हैं। एक तरफ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री कहते हैं खेती को लाभ का धंधा बनाओ और  मुनाफा कमाओ, लेकिन किसानों के साथ अक्सर दुकानदारों के द्वारा अमानक खाद बीज उर्वरक और पेस्टिसाइड बेचकर प्रत्येक सीजन में जमकर मुनाफा कमाया जा रहा है।

गौरतलब है कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गली मोहल्लों के अलावा चौक चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों जहां देखो वहां पर खेती में उपयोग आने वाली सामग्री जैसे खाद बीज उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं की दुकानें संचालित हो रही हैं। मालूम हो कि खेती करने वाले अधिकांश किसान भाइयों को खाद बीज उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं के बारे में असली और नकली की पहचान नहीं होने के कारण वे जब व्यापारी के पास जाते हैं तो उन्हें संबंधित व्यापारी द्वारा अच्छी फसल लेने के नाम पर अमानक खाद ,बीज ,उर्वरक और कीटनाशक दवाएं महंगे दामों पर बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विभागीय अधिकारियों द्वारा समय रहते इस और ध्यान नहीं दिए जाने के कारण किसान भाई रवि या खरीफ के सीजन में अक्सर दवाओं के नाम पर ठगे जा रहे हैं। हालांकि जब इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि जिले में पिछले दिनों अमानक खाद बीज उर्वरक एवं कीटनाशक को लेकर विभाग द्वारा कारवाही की गई है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरिया, नर्मदापुरम, इटारसी, माखन नगर के 6 दुकानदारों पर पिछले 3 माह में अमानक उर्वरक मिलने पर कार्यवाही हुई है। जिसमें कुछ दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त किए गए एवं चेतावनी नोटिस भी दिए गए हैं। वही अमानक कीटनाशक मिलने पर जिले में 8 दुकानदारों पर कार्यवाही की गई है। जिसमें सेमरी हरचंद, नर्मदा पुरम, माखन नगर, सिलारी पिपरिया शामिल है। विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में अधिकांश दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। उप संचालक कृषि जे आर हेड़ाऊ ने बताया कि अमानक खाद बीज उर्वरक एवं कीटनाशक को लेकर जिले भर में कार्रवाई जारी रहेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here