वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आए कैडेट उच्च मापदंडों को हासिल कर राष्ट्र के योगदान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाहन के लिए तैयार रहें- कर्नल हरप्रीत सिंह - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 4 May 2023

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आए कैडेट उच्च मापदंडों को हासिल कर राष्ट्र के योगदान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाहन के लिए तैयार रहें- कर्नल हरप्रीत सिंह





 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आए कैडेट उच्च मापदंडों को हासिल कर राष्ट्र के योगदान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाहन के लिए तैयार रहें- कर्नल हरप्रीत सिंह

नर्मदापुरम। 13 एमपी. बटालियन एन.सी.सी. नर्मदापुरम के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक प्रारंभ कमान अधिकारी 13 एमपी बटालियन एनसीसी नर्मदापुरम के उद्बोधन से हुआ। जानकारी देते हुए सूबेदार मेजर जटाशंकर ने बताया कि इस अवसर पर कर्नल हरप्रीत सिंह ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा की वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आए समस्त कैडेट कैंप में दी जा रही सिखलाई को गंभीरता से हासिल करें एवं अपने व्यक्तित्व का विकास कर राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका के लिए स्वयं को तैयार करें। कैंप के दूसरे दिन एन.सी.सी.कैडेट्स को पी.टी.,फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट,मैप रीडिंग, सैन्य कम्युनिकेशन तथा ड्रिल का अभ्यास एवं जानकारी प्रदान की गई जबकि सिविल विषयों के अंतर्गत फर्स्ट ऑफिसर जय वर्मा द्वारा एन सी.सी. कैडेट्स को एन. सी.सी.ऑर्गेनाइजेशन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कैंप की ट्रेनिंग का संयोजन ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार वेद राम साहब के द्वारा किया जा रहा है।

एंकेएन न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here