स्वतंत्रता दिवस पर कुराश खेल के राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया सम्मानित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 16 August 2023

स्वतंत्रता दिवस पर कुराश खेल के राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया सम्मानित



 स्वतंत्रता दिवस पर कुराश खेल के राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया सम्मानित 

नर्मदा पुरम। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर कुराश खेल के राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिसमें 8 वर्षीय आर्या थापक ने जिले में स्वर्ण पदक एवं राज्य में रजत पदक अर्जित किया है। आर्या ने कम समय में पदक प्राप्त किया है। ऋषिका राजपूत स्वर्ण पदक विजेता, ऋषिका राजपूत ने कई कुराश और जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित कराया और नर्मदापुरम सहित प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। लक्ष्य राठौर ने भी रजत पदक अर्जित किया। गौरतलब है कि इन खिलाड़ियों ने कोच वैशाली तिवारी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। 

विजेता खिलाड़ियों का सम्मान नर्मदा पुरम के विधायक सीताशरण शर्मा, सोहागपुर विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया,  नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, प्रशासनिक अधिकारी नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह द्वारा इन खिलाड़ियों का सम्मान किया गया और इनके हौसले बुलंद किए गए खिलाड़ियों के सम्मान के बाद खिलाड़ियों का कहना है की नर्मदापुरम के साथ-साथ हम देश के लिए आगे भी यूं ही खेलते रहेंगे और पदक हासिल करते रहेंगे।

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here