श्रीरामलीला महोत्सव समिति की वार्षिक बैठक सम्पन्न आय व्यय का लेखा एवं आगामी 2023-24 के महोत्सव हेतु व्यय निर्धारित किया और आगामी महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की गई 14 अक्टूबर को भव्य श्रीरामबारात निकाली जावेगी एवं दशहरा विजयादशमी 24 अक्टूबर को रावण के पुतले का दहन एवं रात्रि में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम होगा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 14 September 2023

श्रीरामलीला महोत्सव समिति की वार्षिक बैठक सम्पन्न आय व्यय का लेखा एवं आगामी 2023-24 के महोत्सव हेतु व्यय निर्धारित किया और आगामी महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की गई 14 अक्टूबर को भव्य श्रीरामबारात निकाली जावेगी एवं दशहरा विजयादशमी 24 अक्टूबर को रावण के पुतले का दहन एवं रात्रि में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम होगा




 श्रीरामलीला महोत्सव समिति की वार्षिक बैठक सम्पन्न 

 आय व्यय का लेखा एवं आगामी 2023-24 के महोत्सव हेतु व्यय निर्धारित किया और आगामी महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की गई

14 अक्टूबर को भव्य श्रीरामबारात निकाली जावेगी एवं दशहरा विजयादशमी 24 अक्टूबर को रावण के पुतले का दहन एवं रात्रि में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम होगा


नर्मदापुरम। सेठानीघाट पर प्रतिवर्षानुसार आयोजित होने वाले श्रीरामलीला महोत्सव समिति की वार्षिक बैठक पूर्व विधायक  पं गिरिजाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

बैठक में गतवर्ष 2022-23 के आय व्यय का लेखा एवं आगामी 2023-24 के महोत्सव हेतु व्यय निर्धारित किया गया और आगामी महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा कर यह निश्चित किया कि आगामी 9 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन क्रमशः सेठानीघाट और दशहरा मैदान में आयोजित किया जावेगा ,14 अक्टूबर को नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य श्रीरामबारात निकाली जावेगी एवं दशहरा विजयादशमी 24 अक्टूबर को दिन में रावण वध की लीला का मंचन एवं रावण के पुतले का दहन एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग कार्यक्रम किया जावेगा ।

आज की बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं भवानीशंकर शर्मा , पूर्व विधायक पं गिरिजाशंकर शर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव , जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे , पं गोपाल प्रसाद खद्दर , राकेश फौजदार , नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ,महेंद्र यादव , महेंद्र चौकसे , अध्यक्ष सागर शिवहरे , अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी , प्रमोद सोनी , अनोखी राजोरिया , विनोद दिवान, योगेश्वर तिवारी , हंस राय ,  प्रकाश शिवहरे , पार्षद नरेंद्र पटेल , पार्षद संतोष उपाध्याय एवं पात्र समिति के सभी सदस्यों सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here