खुले आसमान के नीचे बैठकर मेंघडंबर माहताप कर रहे महंत कन्हैया दास महात्यागी जी महाराज
करीब 5 माह तक खुले आसमान के नीचे बैठकर महाताप के हवन कुंड में प्रतिदिन छोड़ रहे हजारों आहुतियां
आषाढ़ शुक्ल पक्ष गुरु पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा महाराज श्री का मेघडंबर महाताप
नर्मदा पुरम। खुले आसमान के नीचे बैठकर पिछले करीब तीन माह से महंत कन्हैयादास महात्यागी जी महाराज मेघडंबर महाताप का कठोर तप कर रहे हैं। इस महाताप में महाराज श्री द्वारा अभी तक हजारों किलो गुड़ और शुद्ध घी को हवन कुंड में छोड़ कर कई करोड़ मंत्रों का जाप कर चुके हैं।
आपको बता दें कि आगामी करीब तीन माह तक महाराज श्री का यह मेघडंबर महाताप कठोर तप निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्यकुण्ड हथनोरा के पास ग्राम सरदार नगर शाहगंज जिला सीहोर पहुंचकर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया और हवन कुंड में आहुति छोड़ कर, सूर्यकुंड और सूर्य मंदिर के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष गुरु पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक महंत श्री कन्हैयादास महात्यागी जी महाराज द्वारा खुले आसमान के नीचे बैठकर मेघडंबर महाताप किया जा रहा है। जो कि अभी दो माह तक और चलेगा। इस कठोर तपस्या में गर्मी सर्दी बरसात आदि को सहन कर खुले आसमान में रहकर महाराज श्री द्वारा करोड़ों मंत्र जाप कर दशांश गूंड़ और शुद्ध घी से हवन कुंड में निरंतर आहुतियां छोड़ी जा रही हैं।
महंत श्री कन्हैयादास जो महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि देश प्रदेश और हिंदू सनातन संस्कृति की मंगलमय कामना को लेकर इस मेघडंबर महाताप में करोड़ों मंत्र की आहुतियां छोड़ी जा रही हैं। जिससे निश्चित ही मानव समाज का कल्याण होगा।
यदि आप भी महाराज श्री से उनका आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहते हैं, तो शाहगंज जिला सीहोर के पास ग्राम सरदार नगर में स्थित सूर्य मंदिर के पास हथनौरा सूर्यकुंड पर चल रहे इस कठोर मेघंडबर महाताप में शामिल होकर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। साथ ही आप अपनी स्वेच्छा अनुसार गुड़ और घी दान कर धर्म लाभ अर्जित कर सकते हैं। हवन कुंड में प्रतिदिन छोड़ी जा रही आहुतियों में आपके द्वारा लाए गए घी और गुड़ को हवन कुंड में डाल दिया जाता हैं।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ



No comments:
Post a Comment