रेत का अवैध परिवहन करते हुए खनिज अधिकारी ने चार डंपरों को पकडा, पुलिस अभी रक्षा में खड़े करवाए रेत का अवैध परिवहन घानाबढ, चपलासर सहित अन्य रेत खदानों से निरंतर जारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 22 October 2023

रेत का अवैध परिवहन करते हुए खनिज अधिकारी ने चार डंपरों को पकडा, पुलिस अभी रक्षा में खड़े करवाए रेत का अवैध परिवहन घानाबढ, चपलासर सहित अन्य रेत खदानों से निरंतर जारी




 रेत का अवैध परिवहन करते हुए खनिज अधिकारी ने चार डंपरों को पकडा,  पुलिस अभी रक्षा में खड़े करवाए

रेत का अवैध परिवहन घानाबढ, चपलासर सहित अन्य रेत खदानों से निरंतर जारी 


नर्मदापुरम। जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम के मार्गदर्शन मे खनिज टीम ने ग्राम घानाबाढ और चपलासर सहित अन्य रेत खदानों से रेत का अबैध उत्खनन और परिवहन कर रहे चार डंपरों को केसला के समीप से पकड़ा है ।
जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया की डम्फर एमपी -48 एच'1223, एमपी 48-एच 1229, एमएच -40 सीएम 5564, एम पी 48 एच 1253  डंपर, को केसला थाने मे पुलिस अभिरक्षा में खडे कराया हैं

गौरतलब है कि इन डंपरों को घानाबढ,और चपलासर रेत खदान से भर लें जाया जा रहा था। विभागीय जानकारी के अनुसार इस मामले में खनिज अधिनियम के तहत डंपरों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस कारवाई मे जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम के मार्गदर्शन मे सहित खनिज विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा है। जिला खनिज अधिकारी श्री मरकाम ने बताया कि जिलेभर में रेत की अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here