नगर कांग्रेस की बैठक संपन्न कांग्रेस प्रत्याशी गिरजाशंकर शर्मा ने कांग्रेस के सेक्टर मंडलम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ* *चुनावी रणनीति पर किया गया मंथन* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 21 October 2023

नगर कांग्रेस की बैठक संपन्न कांग्रेस प्रत्याशी गिरजाशंकर शर्मा ने कांग्रेस के सेक्टर मंडलम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ* *चुनावी रणनीति पर किया गया मंथन*


 

नगर कांग्रेस की बैठक संपन्न 

कांग्रेस प्रत्याशी गिरजाशंकर शर्मा ने कांग्रेस के सेक्टर मंडलम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ*  

*चुनावी रणनीति पर किया गया मंथन*


नर्मदा पुरम।  विधानसभा नर्मदापुरम इटारसी के कांग्रेस प्रत्याशी पं गिरजाशंकर शर्मा ने शनिवार को नर्मदापुरम के कांग्रेस के सेक्टर मंडलम के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ गीता मैरिज पैलेश में बैठक की।  सभी कांग्रेसियों ने पं शर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

 ब्लाक अध्यक्ष धर्मेद्र तिवारी ने बताया कि बैठक में शामिल सभी कांग्रेसियों में उत्साह है। पूर्व विधायक पं शर्मा अनुभवी होने के साथ क्षेत्र की परिस्थियों समस्याओं को समझते हैं। क्षेत्र में अनजान नहीं है। उनके अनुभवों का लाभ पूरे जिले को मिलेगा।  

उन्होंने बताया कि बैठक् में चुनावी रणनीति को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसियों से मार्गदर्शन लिया गया। बैठक में अनेक पदाधिकारियों पार्षदाें पूर्व पार्षदों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व युवा कांग्रेसियों ने चुनावी रणनीति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर चुनाव में बूथ स्तर पर मजबूती से चुनाव लड़ने की सहमति बनाई। 

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी पं शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुझ पर जो भरोषा किया है। मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। भाजपा के शासन काल में प्रदेश को बहुत नुकसान हुआ है। कोरे वादे हुए समस्या बढ़ी हैं सुविधाओं की कमी बनी हुई है। भ्रष्टाचार चरम पर हुआ है। अनेक विसंगतियाें के कारण मुझे भाजपा छोड़नी पड़ी है। कांग्रेस की रीति नीति पर विश्वास है। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जो कहते हैं वह करते हैं। आप सभी कांग्रेसियों के द्वारा जो मुझ पर विश्वास और स्नेह किया जा रहा है उसके प्रति मैं आभारी रहूंगा। हम सब मिलकर क्षेत्र के विकास में  कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

      बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शरीफ राइन बीनू बुधोलिया, वरिष्ठ अधिवक्ता एसएस पटेल,संतोष तोमर श्याम दुबे जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेद्र तिवारी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अजय सैनी, नगर पालिका के प्रतिपक्ष नेता अनोखी राजोरिया, पार्षद संतोष उपाध्याय पूर्व पार्षद कुलदीप राठौर, लोकेश गोगले, डॉ आरके जैन, दीप सिंह सिसोदिया, रोहन जैन, रिजवान खान सत्यम तिवारी दिल्लू दीवान आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में पहुंचने पर  जोर दिया। 

 इस अवसर पर  विजेन्द्र राजपूत राजेश चौहान दीपक सिसोदिया बबलू मीना फैजान उल हक सत्यम तिवारी राकेश रघुवंशी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे। 

 बैठक का संचालन भूपेश थापक ने किया


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here