भगवान श्री राम की बारात शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई बारात नगर के विभिन्न मार्गो से होती है वापस सेठानी घाट पहुंची - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 14 October 2023

भगवान श्री राम की बारात शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई बारात नगर के विभिन्न मार्गो से होती है वापस सेठानी घाट पहुंची






 भगवान श्री राम की बारात शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई

बारात नगर के विभिन्न मार्गो से होती है वापस सेठानी घाट पहुंची



नर्मदा पुरम। श्रीरामलीला समिति के सचिव योगेश्वर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सेठानीघाट स्थित मंच से भगवान श्रीराम की भव्य बारात नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई जो रात्रि 8 बजे पुनः सेठानी घाट मंच पर पहुंची जहां , पांव पखराई की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान नगर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह बारात शोभा यात्रा का भव्य स्वागत श्रद्धालुओं के द्वारा किया गया। 

इस दौरान बैंड बाजे की धुन पर बाराती नाचते हुए आगे चल रहे थे। भगवान श्री रामजी की बारात में समाजसेवी पूर्व विधायक पंडित गिरजा शंकर शर्मा, राकेश फौजदार, राजेश अत्रे, महेंद्र चौकसे, प्रशांत दुबे मुन्नू भाई, बाला राय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here