नर्मदापुरम आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर नर्मदापुरम शहर एवं इटारसी क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही
कुल 35 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 300 किलोग्राम महुआ लहान एवं अवैध शराब परिवहन करते हुए स्कूटी जप्त
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 83000/-
नर्मदापुरम। मंगलवार को कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में गठित विशेष आबकारी उडनदस्ता दल द्वारा शहर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा परिवहन, निर्माण संग्रहण ,विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम शहर के सिकलिकर मोहल्ला बंगाली कॉलोनी एवं इटारसी शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा दबिश कार्रवाई की गई।
जिसमें नालों के किनारे छुपा कर रखे गए लगभग 300 किलोग्राम महुआ लाहन एवं कुल 35 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब एवं अवैध मदिरा परिवहन करते हुए एक स्कूटी जप्त की गई । आरोपियों अशोक पिता जवार सिंह कुचबंदिया बालाजी मंदिर इटारसी एवं श्रीमती दर्शन कौर पत्नी मनोहर सिंह एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई जप्त अबैध सामग्री एवं वाहन की अनुमानित कीमत 83000/- रुपये अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है ।
इसके साथ-साथ शहर के विभिन्न हिस्सों कोरी घाट ,ग्वालटोली आदि क्षेत्रों में तलाशी करवाई की गई । आज की कार्रवाई में आबकारी उडनदस्ता टीम निरीक्षक वृत नर्मदापुरम वासुदेवाचार्य त्रिपाठी आबकारी उपनिरीक्षक नीलेश पंवार आबकारी उपनिरीक्षक के के पडरिया ,प्रधान आरक्षक रामदत्त शर्मा ,आबकारी आरक्षक नर्मदा प्रसाद मेहरा, आबकारी आरक्षक मदन रघुवंशी दुर्गेश पठारिया विकास लोखंडे, गणपति बोबडे एवं नगर सैनिक राकेश चौरे का विशेष योगदान था ।
जिला आबकारी अधिकारी नर्मदा पुरम अरविंद सागर ने जानकारी देते बताया गया कि पूरे जिला नर्मदा पुरम में आबकारी विशेष उड़नदस्ता टीम द्वारा मुखबिरों से लगातार सूचनाएं प्राप्त कर अवैध मदिरा के खिलाफ कार्यवाहियां की जा रही है एवं आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment