स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लहराया सफलता का परचम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 13 May 2026

स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लहराया सफलता का परचम




 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने 

सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लहराया सफलता का परचम


नर्मदापुरम। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 के घोषित परिणामों में स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल, नर्मदापुरम के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

कॉमर्स संकाय में कु. अदिति राजपूत ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रियांशी सराठे 86.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं रक्षा यादव ने 78.4% लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में प्रियांश गौर ने 88.8 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा खुशी रावत ने 86.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान एवं श्रेया दुबे ने 80 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

इसके अतिरिक्त कक्षा 12वीं के के  विभिन्न विषयों में कुल 20 विद्यार्थियों ने  90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। अनुप्रिया डबले इंग्लिश 91%, म्यूजिक-98%, प्रियांशु गौर-हिंदी-93%, केमिस्ट्री-96%, शुभम कुमार पांडे-पीई-92%, अनामिका कीर हिंदी -91%, प्रियांशी वर्मा-पीई-92%, बायोलॉजी-93%, प्रियांशी सराठे म्यूजिक-96%, वैष्णवी मीणा-इंग्लिश-90%, हिंदी 90%, बायोलॉजी-91%, श्रेया दुबे-इंग्लिश- 95%, म्यूजिक- 94% अंक प्राप्त किये।विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता ने एक बार फिर विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन को सिद्ध किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आशीष चटर्जी एवं श्री सुभाशीष चटर्जी, प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी, जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी, उपप्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी पलोहिया सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निश्े

No comments:

Post a Comment

14 मई को सोहागपुर में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला रोजगार मेले के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  14 मई को सोहागपुर में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला रोजगार मेले के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here