96 प्रतिशत के साथ समेरिटंस की तुमसी रावत जिले में अव्वल कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 98.8 प्रतिशत - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 13 May 2026

96 प्रतिशत के साथ समेरिटंस की तुमसी रावत जिले में अव्वल कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 98.8 प्रतिशत


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

96 प्रतिशत के साथ समेरिटंस की तुमसी रावत जिले में अव्वल

कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 98.8 प्रतिशत


नर्मदापुरम। सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर को घोषित किए गए। परीक्षा परिणामों में एक बार फिर समेरिटंस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय और नगर का नाम रोशन किया। विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 98.8 प्रतिशत रहा।

 विद्यालय की छात्रा तुमसी रावत ने सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय से इस वर्ष परीक्षा में कुल 174 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 97 बालक और 77 बालिकाएं थीं। विद्यालय के मैथ्स संकाय से 51, बाॅयोलाॅजी से 21, काॅमर्स से 82, ह्यूमेनिटीस् संकाय से 20 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। जबकि 41 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के कुल 126 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में और 43 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 


विद्यालय में प्रसन्नता की लहर


मंगलवार दोपहर जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए, विद्यालय में विद्यार्थियों के आने का क्रम आरंभ हो गया। परिणाम आने पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के चेहरे पर उल्लास स्पष्ट देखा जा सकता था। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर खुशियां मनाई। विद्यालय के डायरेक्टर डाॅ आशुतोष कुमार शर्मा और प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डाॅ शर्मा ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के सतत परिश्रम और शिक्षकों के योग्य मार्गदर्शन को दिया। 


ये रहे टाॅपर * ह्यूमेनिटीस्-,  तुमसी रावत - 96 प्रतिशतनित्या तिवारी - 93 प्रतिशत

मैथ्य - रिद्धिमा रायकववार- 90.2 प्रतिशतहिमांषी परसाई - 89.3 प्रतिशत

बाॅयोलाॅजी- हर्षिता रावत - 88.2 प्रतिशतअवनी गौर - 84.6 प्रतिशत

काॅमर्स- अर्पित कुमार दुबे - 94 प्रतिशत, भूमिका शर्मा - 88.8 प्रतिशत


बायां के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण


समेरिटंस स्कूल बायां के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहे। विद्यालय से परीक्षा में शामिल सभी 12 विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की। विद्यालय के 9 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में और 3 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। विद्यालय के छात्र सिद्ध दीवान ने काॅमर्स संकाय से सर्वाधिक 91 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि विज्ञान संकाय की छात्रा मधु जाट ने सर्वाधिक 79 प्रतिशत अंक अर्जित किए, संस्था की प्राचार्य श्रीमती अपर्णा तिवारी ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम को देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन के मार्गदर्शन, शिक्षकों के कुशल शिक्षण और विद्यार्थियों के अभ्यास के चलते विद्यालय का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप रहा है। 

ये रहे टाॅपर*  काॅमर्स संकाय सिद्ध दीवान - 91 प्रतिशतविज्ञान संकाय मधु जाट- 89 प्रतिशत


No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लहराया सफलता का परचम

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने  सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here