आदर्श आचार संहिता सुनिश्चित करने की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के निर्देशानुसार जिले भर में वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 19 March 2024

आदर्श आचार संहिता सुनिश्चित करने की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के निर्देशानुसार जिले भर में वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है



 

आदर्श आचार संहिता सुनिश्चित करने की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के निर्देशानुसार

 जिले भर में वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है


नर्मदा पुरम। आदर्श आचार संहिता सुनिश्चित करने की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के निर्देशानुसार जिले भर में वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है, वाहन चेकिंग के दौरान वाहन की डिग्गी, डेशबोर्ड इत्यादि चेक किये जा रहे हैं, ताकि अवैध सामग्री और अवैधानिक कैश का परिवहन रोका जा सके।

 इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय के पालन में सीट बेल्ट और हेलमेट की कार्यवाही की जा रही है तथा लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टि से पदनाम वाली नंबर प्लेट, अतिरिक्त लाइट, हूटर या प्रेसर हॉर्न, कांच पर किसी भी प्रकार की फ़िल्म लगा होना, हूटर और बहुरंगी लाइट के विरुद्ध अभियान चलाया जा कर कार्यवाही की जा रही है। समस्त अनुविभाग में एसडीओपी एवं यातायात पुलिस द्वारा डीएसपी ट्रैफिक के निर्देशन में निरंतर  कार्यवाही की जा रही है।

विगत दिवस उक्त प्रकार के उल्लंघन पर परिवहन विभाग के साथ संयुक्त जांच में 75 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही कर लगभग 45000 रुपये जुर्माना वसूला किया गया था एवं पूरे जिले में 155 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 68,500 रुपये जुर्माना वसूला गया था।

 मंगलवार को कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा कुल वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही कर रुपये जुर्माना वसूला गया जबकि आज अभी तक पूरे जिले में कुल 148 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 72300 रुपये जुर्माना वसूला गया जिसमे यातायात पुलिस द्वारा 52 वाहनों का चालान कर 30300 रुपये जुर्माना लगाया गया है। नर्मदापुरम पुलिस वाहन चालकों से अनुरोध करती है कि कृपया यातायात नियमों का पालन करें एवं जुर्माने एवं असुविधा से बचें

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल में निशुल्क 'ग्रीष्मकालीन उत्साह समर कैंप का हुआ शुभारंभ

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल में  निशुल्क 'ग्रीष्मकालीन उत्साह समर कैंप का हुआ शुभारंभ नर्मदा पुरम। पंडित ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here