प्रभारी ग्रामीण तहसीलदार अपने क्षेत्र में नहीं रोक पा रहे रेत, मिट्टी का अवैध कारोबार , दूसरे क्षेत्र में कर रहे इंटरफेयर ग्राम बंडुआ में सड़क पर सरपट दौड़ रही रेत की ट्रैक्टर- ट्रालियां ग्रामीण परेशान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 7 May 2024

प्रभारी ग्रामीण तहसीलदार अपने क्षेत्र में नहीं रोक पा रहे रेत, मिट्टी का अवैध कारोबार , दूसरे क्षेत्र में कर रहे इंटरफेयर ग्राम बंडुआ में सड़क पर सरपट दौड़ रही रेत की ट्रैक्टर- ट्रालियां ग्रामीण परेशान

 प्रभारी ग्रामीण तहसीलदार अपने क्षेत्र में नहीं रोक पा रहे  रेत, मिट्टी का अवैध कारोबार , दूसरे क्षेत्र में कर रहे इंटरफेयर


ग्राम बंडुआ में सड़क पर सरपट दौड़ रही रेत की ट्रैक्टर- ट्रालियां ग्रामीण परेशान


नर्मदापुरम। शहर के समीपस्थ ग्राम तालनगरी, रोहना, पालनपुर, और बंडुआ में रेत का अवैध कारोबार चल रहा है। इस क्षेत्र के प्रभारी ग्रामीण तहसीलदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लेकिन दूसरे क्षेत्र में यह इंटरफेयर कर रहे हैं, जबकि इनका काम इनके क्षेत्र में कार्य करने का है , लेकिन प्रभारी ग्रामीण तहसीलदार दूसरों के क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं । यह बात जिला मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बनी हुई है। गौरतलब है कि उनके खुद के क्षेत्र में रेत, मिट्टी का काम धड़ल्ले से कार्य चल रहा है। यह नए प्रभारी ग्रामीण तहसीलदार हैं । ये अपने कार्य क्षेत्र से हटकर दूसरे के कार्य क्षेत्र में इंटरफेयर कर रहे हैं, जो कि नियम के विरुद्ध है । पटवारी, आरआई को बरगलाना, दूसरे अधिकारी के कार्य क्षेत्र में जबरन विवाद करना उनकी दिनचर्या बन गई है । जो ग्रामीण उनके क्षेत्र में है वहां यह काम न करके अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर हस्तक्षेप कर रहे हैं जबकि उनके कार्य क्षेत्र में मिट्टी और रेत का अवैध उत्खनन का काला कारोबार धड़ल्ले से जारी है । इस क्षेत्र में रोजाना रेत ट्रैक्टर ट्रालियां  सड़कों पर सरपट दौड़ रही है वहीं काली मिट्टी का भी खेल चल रहा है ।

अपने क्षेत्र में नहीं करते हस्तक्षेप

प्रभारी ग्रामीण तहसीलदार अपने क्षेत्र में हो रहे रेत और मिट्टी के अवैध उत्खनन परिवहन पर कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। वे केवल दूसरे के क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं जिससे लोग परेशान हैं। उनके कार्य क्षेत्र में तो यह धंधा फल फूल रहा है और वह इस पर कोई रोक-टोक नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन दूसरी जगह पर वे हस्तक्षेप कर रहे है और अफसरों के सामने अपनी वाह वाही बता रहे है कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का रेत मिट्टी का अवैध कारोबार बंद है। जबकि रात से लेकर सुबह आठ बजे तक बंडुआ  क्षेत्र में रेत की ट्रैक्टर- ट्रालिंया सड़कों पर रात दिन दौड़ रही है। आज तक उक्त महाशय ने इस क्षेत्र में निरीक्षण नहीं किया यदि समय रहते इन ट्रैक्टर- ट्रालिंया पर रोक नहीं लगाई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता । इधर ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि रात के अंधेरे में घर के सामने बनी सड़कों पर रेत की ट्रालिंया रात भर दौड़ती है जिससे पूरा वातावरण खराब हो रहा है और सड़कों की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है । ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि बंडुआ क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत के कारोबार पर विराम लगाया जाए और सड़कों पर अवैध रूप से चल रही रेत की ट्रालिंयों पर कार्यवाही की जाए ।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here