ब्राह्मण समाज सनातनियों की सहभागिता से मनाएं भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव-श्री तिवारी सेठानी घाट से निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 7 May 2024

ब्राह्मण समाज सनातनियों की सहभागिता से मनाएं भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव-श्री तिवारी सेठानी घाट से निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा


 

ब्राह्मण समाज सनातनियों की सहभागिता से मनाएं भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव- श्री तिवारी

सेठानी घाट से निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा


नर्मदापुरम। वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस है। भगवान परशुरामजी का प्राकट्य सम्पूर्ण सृष्टि के लिए एक सन्देश है, अन्याय पर न्याय की जीत का, शौर्य और पराक्रम के प्रकटीकरण का, सत्य सनातन धर्म के संरक्षण का। इसलिए सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज का दायित्व है कि पूरे सनातन धर्मावलम्बियों की सहभागिता से बड़े धूमधाम के साथ उत्सव को मनाएं।

 सर्व ब्राहमण समाज के पं. दिनेश तिवारी ने बताया की भगवान परशुराम की शोभायात्रा गुरूवार को शाम 4 बजे से सेठानी घाट से निकाली जाएगी सभी विप्र बंधुओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवे और भगवान परशुराम की शोभायात्रा को सफल बनाएं । उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम परशु का प्रतीक है पराक्रम का राम पर्याय है सत्य सनातन का। इस प्रकार परशुराम का अर्थ हुआ पराक्रम के कारक और सत्य के धारक।  परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं।  परशु में भगवान शिव समाहित हैं और राम में भगवान विष्णु। इसलिए परशुराम अवतार भले ही विष्णु के हों, किंतु व्यवहार में समन्वित स्वरूप शिव और विष्णु का है। पं. दिनेश तिवारी ने कहा कि मेरे मत में परशुराम दरअसल शिवहरि हैं। उनके दिव्य अस्त्र परशु प्राप्त करने के कारण वे राम से परशुराम हो गए। उन्होंने कहा कि परशुराम दरअसल परशु के रूप में शस्त्र और राम के रूप में शास्त्र का प्रतीक हैं। एक वाक्य में कहे तो परशुराम शस्त्र और शास्त्र के समन्वय का नाम है, संतुलन जिसका सन्देश है। अक्षय तृतीया को प्रकट हुए हैं, इसलिए परशुराम की शस्त्रशक्ति भी अक्षय है और शास्त्र संपदा भी अनंत है।ब्रह्मऋषि दधीचि की अस्थियों से निर्मित विश्वकर्मा द्वारा अभिमंत्रित दो दिव्य धनुषों की प्रत्यंचा पर केवल परशुराम ही बाण चला सकते थे। शास्त्रों का मत है कि परशुराम ने सदैव अन्याय का संहार और न्याय का सृजन किया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here