सास्कृतिक कार्यक्रम से संस्कृति और संस्कार धारा प्रवाहित होती है - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 8 May 2024

सास्कृतिक कार्यक्रम से संस्कृति और संस्कार धारा प्रवाहित होती है


 

सास्कृतिक कार्यक्रम से संस्कृति और संस्कार धारा प्रवाहित होती है


नर्मदा पुरम। भगवान श्री परशुराम जयंती प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में मातृशक्ति एवं बालक बालिकाओं के लिए  सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिलक भवन सेठानी घाट पर धर्म आधारित पारंपरिक वेशभूषा प्रस्तुतीकरण, धर्म आधारित / मर्यादित फिल्मी / अन्य गीतों पर नृत्य नाटिका प्रस्तुतिकरण लगभग 50 बालक, बालिका एवं महिलाओं ने प्रस्तुति दी। 

जिसमें पूर्वी शर्मा, विवान कटारे ,अवनी उपाध्याय, आन्वी उपाध्याय, रितिका दुबे, परी, हर्षिता, वेदांशी मिश्रा, तेजस्विनी मिश्रा, प्रियांशी प्रिया शर्मा, ईशा शर्मा ,नव्य शर्मा अनन्या, आरना, अभिराज दुबे, शुभम पाठक, मृदुल तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, मधु, बबली, सोना, निधि दिक्षित, आरती शर्मा, सरोज शर्मा, ज्योति पाराशर, नीतू पाठक ,सुनीता पांडे एवं मुस्कान दुबे ने विभिन्न पारंपरिक पोशाक पहनकर प्रस्तुतीकरण किया एवं लोक नृत्य लोकगीतों पर आनंद से जन्म जयंती महोत्सव मनाया गया । 

दीप प्रचलन समाज की संरक्षक श्रीमती मांडवी शर्मा श्रीमती सफलता तिवारी श्रीमती संध्या थापक जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा दुबे एवं समस्त पदाधिकारी ने किया श्रीमती आशा दुबे ने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत किया सभी बच्चों को समान रूप से पुरस्कार दिए गए एवं कल शोभायात्रा में पीली साड़ी में सभी माता और बेटियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा श्रीमती संध्या बादल, श्रीमती राधा पुरोहित, नगर अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती निधि दिक्षित, तहसील अध्यक्ष समिति चित्रा शर्मा कार्यक्रम का संचालन आरती शर्मा एवं भारती शर्मा ने, आभार श्रीमती संध्या थापक ने व्यक्त किया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here