चारु चीचाम का चिल्ड्रन एशियाई खेलों में चयन रूस में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 8 May 2024

चारु चीचाम का चिल्ड्रन एशियाई खेलों में चयन रूस में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व


 

चारु चीचाम का चिल्ड्रन एशियाई खेलों में चयन

रूस में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व


नर्मदापुरम। हाल ही में पुणे महाराष्ट्र में आयोजित प्रतियोगिता में समरिटंस की छात्रा चारु चिचाम का चयन ८वे चिल्ड्रन गेम्स ऑफ एशिया के लिए किया गया है। चारु आगामी 27 जून से 8  जुलाई तक रूस में आयोजित उक्त स्पर्धा की भारतीय कुराश टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। समेरिटन्स विद्यालय की कुरश चैंपियन चारु चिचाम का चयन 44 किलोग्राम वजन समूह में हुआ है। ज्ञात रहे कि इससे पहले चारु कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुकी है। उसके उत्कृष्ट खेल को देते हुए उसे छात्रवृत्ति भी दी जा रही है। चारु की कोच वैशाली तिवारी है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कुराश महासंघ रवि कपूर, राहुल व्यास, विक्रांत कश्यप, समेरिटन्स विद्यालय संचालक डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत, सचिन खम्परिया, कोच वैशाली तिवारी ने शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here