कलश यात्रा के साथ प्राणप्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ श्री रंग कालोनी में विराजेंगे भगवान श्री गणेश, भोलेनाथ, भगवती और हनुमानजी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 8 May 2024

कलश यात्रा के साथ प्राणप्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ श्री रंग कालोनी में विराजेंगे भगवान श्री गणेश, भोलेनाथ, भगवती और हनुमानजी


 

कलश यात्रा के साथ प्राणप्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ

श्री रंग कालोनी में विराजेंगे भगवान श्री गणेश, भोलेनाथ, भगवती और हनुमानजी 


नर्मदापुरम। बुधवाड़ा रोड स्थित श्रीरंग कालोनी फेस 2 में निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह क आरंभ बुधवार सुबह कलश यात्रा के साथ हुआ। मंदिर में भगवान गणेश, भोलेनाथ, माता गौरी और हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। 

प्राण प्रतिष्ठा विद्वान आचार्य अमित रावत, सत्यनारायण तिवारी, कृष्णा तिवारी, मंगेश द्विवेदी, अरुण रावत द्वारा कराई जा रही है। आचार्य तिवारी ने बताया कि प्रथम दिवस बुधवार को विधिवत नवग्रह पूजा के बाद प्रतिमाओं का अन्नाधिवास, शैयाधिवास कराया गया। इसके बाद अगले दिवस गुरुवार को जलाधिवास, पुष्पाधिवास आदि कराया जायेगा। जबकि 10 मई अक्षय तृतीया को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उक्त आयोजन में फेस 2 सहित फेस 1 के निवासियों का भी पूरा सहयोग और सहभागिता है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सभी के सहयोग से किया जा रहा है। अक्षय तृतीया को प्रतिष्ठा के बाद कन्या भोज एव भंडारे का भी आयोजन होगा।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here