मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
अध्यक्ष और पार्षदगणों का वेतन बढ़ाए जाने पर सीएम डॉ यादव का नपाध्यक्ष ने आभार माना
नर्मदापुरम्। भोपाल में आयोजित शहरी क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन व रक्षाबंधन कार्यक्रम में बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को राखी भेंट की। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव भी शामिल हुई।
नपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा नगरीय क्षेत्र के अध्यक्ष और पार्षदगणों के वेतन बढ़ाए जाने की घोषणा की गई है। हमारी परिषद मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा वेतन बढ़ाए जाने पर उनका आभार व्यक्त करती है। नपाध्यक्ष नीतू यादव ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर अध्यक्ष और पार्षदगणों के वेतन बढ़ाए जाने पर सभी में हर्षोल्लास है।

No comments:
Post a Comment