हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्‍कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विशाल साईकिल रैली निकाली गई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 12 August 2024

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्‍कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विशाल साईकिल रैली निकाली गई


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्‍कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विशाल साईकिल रैली निकाली गई


नर्मदापुरम। शासन के निर्देशासुनार 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 की अवधि में हर घर तिरंगा अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है, कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में तिरंगा के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देश भक्ति की भावना जागृत करना है। अभियान के तहत नगर परिषद बनखेडी द्वारा 12 अगस्त 2024 को साइकिल रैली का आयो‍जन किया गया।

      कार्यक्रम अंतर्गत नगर कार्यालय नगर परिषद बनखेड़ी द्वारा 12 अगस्त सोमवार को स्‍कूली छात्र-छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान 2024 के तहत विशाल साईकिल रैली निकल गई। रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए देशभक्ति के नारे लगाते हुए कार्यालय नगर परिषद बनखेड़ी तक निकाली गई। रैली में शासकीय कन्या शाला, शासकीय सीएम राइस स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल के  छात्र-छात्राएं पीटी शिक्षक कलीराम अहिरवार, बरेलाल अमोल, पवन श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव प्राचार्य लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल, देवेंद्र ऊरहा ब्लॉक खेल समन्वयक, हरीश मालानी नगर परिषद अध्यक्ष, अविनेश पटेल पार्षद प्रतिनिधि, संतोष रघुवंशी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर परिषद बनखेड़ी कर्मचारी अरविन्द सराठे, राजेश उरहा, वीरेन्द्र पाटकर, सौरभ पटेल, पंकज बाथरे, रंजीत गज्जाम, अजय कुशवाहा, इरशाद खान एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी अभियान में सम्मिलित हुए।

No comments:

Post a Comment

संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को उक्त तीनों चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here