धूमधाम से निकली वार्ड 13 से कांवड़ यात्रा
नपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया
नर्मदापुरम्। श्रावण मास के चौथे सोमवार को वार्ड 13 में स्थित मंदिर से पार्षद वर्षा संतोष भंडारी के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद पंकज पांडेय, सरोज विश्वकर्मा, शीला यादव, बेबी राजोरिया, कला देवी, निर्मला राजोरिया आदि अनेक लोग शामिल हुए। मां नर्मदा के विवेकानंद घाट से जल भरकर वापस वार्ड में यात्रा पहुंची जहां भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।

No comments:
Post a Comment