शातिर वाहन चोर एवं हत्या के प्रकरण मे फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे, चोरी गया वाहन किया बरामद - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 15 May 2026

शातिर वाहन चोर एवं हत्या के प्रकरण मे फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे, चोरी गया वाहन किया बरामद

 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



शातिर वाहन चोर एवं हत्या के प्रकरण मे फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे, चोरी गया वाहन किया बरामद


         
 नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार संपत्ति संबन्धित अपराधो का पर्दाफाश करने मे सफलता प्राप्त कर रही है | 
        
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 09/04/26 को फरियादी सचिन कुमार पिता लक्ष्मीचंद सोनी उम्र 42 वर्ष नि0 मोरछली चौक नर्मदापुरम ने रिपोर्ट कि थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके के घर के सामने खड़ी उसकी मोटर सायकल MP05/ MX  0919 को चोरी कर ले गया है, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। 

अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की तलाश की जा रही थी, पुलिस टीम को गोपनीय जानकारी प्राप्त हुयी की उक्त वाहन का उपयोग मंडीदीप निवासी आरिफ शाह उर्फ गोल्डी  कर रहा है जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14-15/05/26 की रात्री मे आरिफ शाह उर्फ गोल्डी जलील शाह उम्र 24 वर्ष नि0 बिहारी कॉलोनी सतलापुर मंडीदीप को बिहारी कॉलोनी से पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गयी जिसने उक्त मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी आरिफ शाह की निशादेही पर चोरी गयी मोटर सायकल MP05 /MX  0919 को जप्त किया गया है।
  
आरोपी मूल रूप से पिपरिया का निवासी है, जिसके विरुद्ध थाना स्टेशन रोड पिपरिया मे छेड़छाड़ के प्रकरण मे स्थायी वारंट जारी है एवं आरोपी आरिफ शाह उर्फ गोल्डी  थाना परासिया जिला छिंदवाड़ा के हत्या के प्रकरण मे फरार है जिस संबंध मे थाना परासिया जिला छिंदवाड़ा को सूचना गयी है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

*महत्वपूर्ण भूमिका* :- निरी0 कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि0 विशाल नागवे, प्र0आर0 583 रितेश यदुवंशी,  आर0 839 पंकेश एवं आर0 920 गजेंद्र
शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को उक्त तीनों चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here