एके एन न्यूज नर्मदा पुरम
जगन्नाथ मंदिर में सत्यनारायण कथा यज्ञ 17 से
पूरे पुरुषोत्तम माह भर चलेगा आयोजन
नर्मदापुरम। अखंड मंडलेश्वर धाम जगन्नाथ मंदिर डोंगरवाड़ा में पुरुषोत्तम माह के दौरान सत्यनारायण भगवान की कथा महोत्सव यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवधि में कोई भी श्रद्धालु अपना पंजीयन करवाकर मंदिर में सत्यनारायण भगवान का आयोजन करा सकते हैं। इस संबंध में मंदिर के ठाकुर राजा डा आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म में पुरुषोत्तम माह का विशेष महत्व होता है। इस माह में किए गए दान, पुण्य, धार्मिक कार्यों का अनंत गुणा फल प्राप्त होता है। इसी बात को ध्यान में रखकर यह आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु कथा का आयोजन करना चाहते हैं वे मंदिर समिति में 301/- रुपये जमा करवा कर अपना पंजीयन कराकर दिन और समय निश्चित करा सकते हैं। व्यक्ति कथा कराने के अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं के लिये दान भी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अपने घर से केवल भगवान का प्रसाद और चरणामृत बनाकर ही लाना होगा।
श्रद्धालुओं के लिए अन्य समस्त पूजन सामग्री मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बैठने के लिए मौसम अनुसार समुचित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंदिर परिसर में भोजन कराने के लिए भी स्थान सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने अपील की है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

No comments:
Post a Comment