जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न 283 युवा प्राथमिक स्तर पर चयनित, 13 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योजनाओं का लाभ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 14 May 2026

जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न 283 युवा प्राथमिक स्तर पर चयनित, 13 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योजनाओं का लाभ






मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न

283 युवा प्राथमिक स्तर पर चयनित, 13 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योजनाओं का लाभ



नर्मदापुरम// कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय में जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों एवं विभिन्न शासकीय विभागों ने भागीदारी करते हुए युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर बृजेन्‍द्र रावत एवं एसडीएम प्रियंका भलावी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से शासन की विभिन्न योजनाओं एवं रोजगार मेलों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

 मेले में तहसीलदार रामकिशोर झरबड़े, जिला रोजगार अधिकारी एस.के. धुर्वे, प्राचार्य डॉ. एन.के. नीखरा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल एवं उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को फल व्यवसाय एवं फुल्की-चाट दुकान संचालन हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त मछुआ कल्याण विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों को लगभग 30 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।

प्लेसमेंट ऑफिसर धर्मेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में ऑफलाइन 187 एवं ऑनलाइन 355 सहित कुल 542 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया। मेले में 20 कंपनियों एवं विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। कंपनियों द्वारा 283 युवाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया, जबकि स्वरोजगार योजनाओं के तहत 13 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

 इस प्रकार कुल 296 युवाओं एवं हितग्राहियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया गया। स्वरोजगार मेले में 8 विभागों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश शुक्ला द्वारा किया गया। रोजगार मेला युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न 283 युवा प्राथमिक स्तर पर चयनित, 13 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योजनाओं का लाभ

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न 283 युवा प्राथमिक स्तर पर चयनित, 13 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योज...

Post Top Ad

Responsive Ads Here