मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
सीबीएसई के नतीजे घोषित:
शत प्रतिशत रहा प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम
विद्यार्थियों ने बढ़ाया शाला का मान: संचालक समर्पिता सोनी
एके एन न्यूज नर्मदापुरम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को कक्षा बारहवी और के नतीजे घोषित किए। रिजल्ट जारी होते ही प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चे अपने शिक्षकों के बीच खुशी मनाने पहुंचे। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए अध्यापकों से आशीर्वाद लिया।
संचालक समर्पिता सोनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा बारहवी सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। बच्चों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर गौरवांवित किया है। कक्षा 12वीं मे गौरी पाल 94.8%, आरुष गुप्ता 93.6%, निषाद राजेश 92, स्नेहा गौर 91, गौरी चौरे 91, निहारिका यादव 84.6 ध्रुहिनपाल 84.6 , जूही रानी कुशवाहा 84.6 , सृष्टि यादव 83.2, नैनी गौर 83.2 , शिवम सोलंकी 82.8, सुहानी मीना 81.8, अभिनव पांडे 81.8 आदित्य यादव 81.8, आस्था यादव 80.6 , विजेंद्र वर्मा 75.2, प्रियांशु गौर 75.4 , जानवी ठाकुर 71.6, लोकेश यादव 71.6 , रक्षा यादव 71.8, प्रशांत मेहरा 71.4, प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
प्राचार्या ने बच्चों की इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षक -शिक्षकों की मेहनत एवं छात्रों की लगन, नियमित क्लासेस, प्रैक्टिस सेट, परीक्षा की मॉकटेल गतिविधियां को बताया है। इस अवसर पर संस्था संचालक समर्पिता सोनी, प्राचार्य विनीता तिवारी, मेघा ठाकुर एवं प्रिया चौरे, मुस्कान चौधरी राजेंद्र चौधरी, रीना गौर ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




No comments:
Post a Comment