मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
पुलिस द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का किया आयोजन
नर्मदापुरम। पुलिस ने "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम ” एक शाम शहीदों के नाम” का आयोजन किया। जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देने से हुई। इस आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी नर्मदापुरम पराग सैनी , रक्षित निरीक्षक श्रीमति स्नेहा चंदेल सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और शहीदों के बलिदान के महत्व को उजागर करना था।


No comments:
Post a Comment