झूठे केस दर्ज करने पर पिता टेंशन में , आया पैरालिसिस अटैक, भोपाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
झूठे केस में फंसाने पर सीएम से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार, पिता, पुत्र और बहू को फंसाया, माता पर केस करने की धमकी
नर्मदापुरम। शहर के समीपस्थ सोहागपुर थाना के जमुनिया निवासी एक युवक को यूपी की बालू कंपनी झूठे मामले में फंसा रही है। युवक को 90 लाख के गबन के आरोप पर पिता, पुत्र और बहू पर झूठ केस दर्ज कराया । इस मामले में युवक के पिता का कहना है कि मेरे और मेरे पुत्र और बहू पर झूठा केस कराया है। मैं सीएम श्री योगी से न्याय और सुरक्षा की मांग करता हूं, क्योंकि मेरे साथ कुछ भी घटना हो सकती है। युवक जो कंपनी में कैशियर था कपिल उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर झूठा आरोप लगाया है। मैं मनोज अग्रवाल और विकास दुबे को चार्ज देकर आया था। इसके बाद मुझे फोन करके बुलाया कि तुम्हें दूसरा काम देंगे और उसके बाद मुझे नहीं आने दिया और मेरे पिताजी को भी 45 दिन इन्होंने जेल में रखा। मैंने कोई गलत नहीं किया है।
सोहेल सिद्दीकी और एस आई ए ऐश खान झूठा फंसाने का प्रयास कर रहे हैं और मेरे पिता, मुझे और मेरी पत्नी पर केस दर्ज कर अब मेरी माता जी को भी झूठ केस में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं । कपिल का कहना है कि इन्होंने खनन मामले को शुगर मिल का नाम दिया है। मैं योगी सरकार से गुहार लगाता हूं कि इस पूरे मामले की जांच की जाए। प्रताडऩा से परेशान होने पर कलेक्टर और एसपी को भी आवेदन सौंपा था ।सुधा मेहरा पति राजकुमार मेहरा ने इस मामले में यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को राजकुमार मेहरा को सेमरी से नर्मदापुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर निजी हास्पिटल अमृत हार्ट केयर सेंटर में भर्ती किया गया।
उपचार के बाद उनकी तबियत ज्यादा बिगडऩे पर भोपाल के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी हालत ठीक नहीं है पत्नी सुधा का कहना है कि मेरे पति की हालत ठीक नहीं है वह एक महिने से न्याय के लिए देश के प्रधानमंत्री , गृहमंत्री, सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत कर चुके है । उन्होंने शिकायत में उल्लेख किया है कि पति, बेटे और बहु को रेत माफियाओं ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है । इस मामले में झूठी शिकायत करने वालों पर कार्यवाही की जाए । इसकी वजह से मेरे पति टेंशन में थे और उन्हें पेरालाईस अटैक आ गया है और वह भोपाल में भर्ती है जहाँ उनकी हालत ठीक नहीं है । एक पैर और एक हाथ काम नहीं कर रहा है ।
मकान की कुर्की का भी मिल रही धमकी
सुधा मेहरा पति राजकुमार मेहरा क्या कहना है की उनका पुत्र कपिल उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ओबरा में बालू कंपनी में कैशियर था। उस पर 90 लाख के गबन की झूठी रिपोर्ट कराई गई । अभी आए दिन उनके पति पुत्र बहू और उन्हें धमकी दे रहे हैं। मकान कुर्क करने की भी उन्हें धमकी मिल रही है। सुधा का कहना है इसमें सोनभद्र ओबरा के एस आई मोहम्मद ऐश खान और बालू रेत माफिया सोहेल सिद्दीकी भोपाल निवासी दोनों मिलकर परिवार को परेशान कर रहे हैं अब मुझे भी झूठ केस में फंसाने की धमकी देते हैं।
तनाव के चलते पिता बीमार, एम्स हॉस्पिटल रेफर
युवक के पिता राजकुमार ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को शिकायत की है कि मेरे और मेरे बेटे और बहू पर झूठा मुकदमा कर मुझे फंसाया ।मैं खुद एक महीने जेल में रहा हूं। इसकी शिकायत मेहरा ने की थी । राजकुमार का कहना है कि शनिवार को मुझे घर में पैरालिसिस अटैक आने के कारण एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया। राजकुमार की हालत गंभीर है। झूठा मुकदमा के टेंशन के कारण अटैक आया है। इसके पहले एक निजी अस्पताल अमृत केयर सेंटर में भर्ती किया था जहां से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया है। अभी फिलहाल भोपाल के आईसीयू में भर्ती है। झूठा मुकदमा में फंसने के चलते तनाव में उन्हें यह बीमारी हुई है। उन्होंने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।

No comments:
Post a Comment