मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने निकालीं रेली
नर्मदा पुरम। सी एम राइज विद्यालय शासकीय कृषि उमावि पवार खेड़ा में 13अगस्त को आयोजित कार्यक्रम अनुसार विद्यालय के प्राचार्य् संदीपन नीखर ने मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम अनुसार तिरंगा झंडा के बारे में जानकारी दी। और तिरंगे के सम्मान में आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए बिंदुबार जानकारी से अवगत कराया गया।
आगे उन्होंने तिरंगे के सम्मान और आदर भाव के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय विचार धारा को रेखांकित करते हुए राष्ट्रीय पर्व तक हर घर हर हाथ में देश का मान, गौरव तिरंगा झंडा लेकर जन जागरूकता जन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक प्रहलाद गिरी ने भारतीय तिरंगे झंडे के निर्माण से जुड़े हुए जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एव सदस्यों की गरिमा मय उपस्थिति रही।
विद्यालय परिसर से कारगिल शहीद विजय शंकर दुबे के समाधि स्थल व्याबरा तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल का समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा शहीद विजय शंकर दुबे को श्रद्धा सुमन अर्पित कर गगन भेदी नारो से ग्रामीण परिवेश को राष्ट्रीय विचार धारा मय बना दिया गया।


No comments:
Post a Comment