अस्पताल परिसर में सीसीटीवी लगवाएं और सिक्यूरिटी ऑडिट कराएं मुख्य सचिव श्रीमती राणा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिये निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 29 August 2024

अस्पताल परिसर में सीसीटीवी लगवाएं और सिक्यूरिटी ऑडिट कराएं मुख्य सचिव श्रीमती राणा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिये निर्देश


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 अस्पताल परिसर में सीसीटीवी लगवाएं और सिक्यूरिटी ऑडिट कराएं

मुख्य सचिव श्रीमती राणा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिये निर्देश


नर्मदापुरम। प्रदेश की मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि शासकीय व अशासकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज के परिसरों का सिक्यूरिटी ऑडिट कराया जाए। उन्होनें अस्पताल परिसरों में सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त संख्या में लगाने तथा आउटसोर्सिंग एजेन्सी के माध्यम से सुरक्षाकर्मी तैनात करने के निर्देश भी दिये है। 

कलेक्ट्रेट नर्मदापुरम के वीसी रूम में पुलिस महानिरिक्षक इरशाद वली, पुलिस उपमहानिरिक्षक प्रशांत खरे, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह, सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, सिटी मजिस्‍ट्रेट असवन राम चिरामन एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

      मुख्य सचिव श्रीमती राणा ने इस दौरान निर्देश दिये कि अस्पतालों के लिये गठित सुरक्षा समितियों की नियमित रूप से बैठक आयोजित की जाएं। उन्होंने अस्पतालों में एक ही प्रवेश द्वार रखने के लिये कहा। उन्होने अस्पताल परिसर के ऐसे स्थानों पर जहां रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, वहां प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। वीडियो कान्फ्रेंस में श्रीमती राणा ने अस्पताल परिसर के आसपास अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अस्पतालों के बाहर यदि बाउण्ड्रीवाल नहीं है तो बनवाई जाए तथा यदि क्षतिग्रस्त बाउण्ड्रीवाल है तो उसकी तत्काल रिपेयरिंग कराएं।

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here