मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
एन ई एस में खेल दिवस मनाया गया
महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया
नर्मदा पुरम। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को महाविद्यालय में खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कुर्सी दौड़ आदि खेलों का आयोजन महाविद्यालय के इंडोर हाल में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक अरुण शर्मा एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ज्योत्सना खरे, प्राध्यापक डॉ संजय गार्गव द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। खेलों में अंतर कक्षीय महिला एवं पुरुषों के मैच कराए गए। जिसमे विजेता खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं एवं हारे हुए खिलाड़ियों को अगली बार फिर से तैयारी के साथ खेलने के लिए प्रेरणा दी। इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment