मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मना खेल दिवस
नर्मदा पुरम। राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से महान हॉकी खिलाड़ी" मेजर ध्यानचंद " की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य' खेल और शारीरिक फिटनेस के महत्व' को बढ़ावा देना है, और देश के एथलीटों की उपलब्धियां को सम्मानित करना है।
इस उपलक्ष्य में पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में 29 अगस्त 2024 मेजर ध्यानचंद की जयंती तथा खेल दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रिंस जैन सहित समस्त स्टाफ तथा B.ed तथा B.A. के विद्यार्थी उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्राचार्य श्री जैन ने विद्यार्थियों को 2024 की थीम "शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों के संवर्धन के लिए खेल"के विषय में विद्यार्थियों को बताया। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि खेलों का समाज में एकता, समावेश और शांति को बढ़ावा देने में कितना महत्वपूर्ण योगदान है।
महाविद्यालय के प्राध्यापक लीलेंद्र चौधरी ने इस थीम के माध्यम से यह संदेश दिया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि समाज में एकजुटता को बढ़ाने के लिए भी आवश्यक है। b.ed की छात्राएं कुमारी पूर्वी रावत कुमारी मनुस्मिता भट्ट तथा कुमारी प्रियंका प्रजापति ने की खेल के महत्व के विषय पर अपने विचार व्यक्त किये।


No comments:
Post a Comment