समेरिटंस में खेल दिवस मनाया जीवन में अनुशासन और समय बद्धता बहुत आवश्यक: श्रीमती चंदेल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 29 August 2024

समेरिटंस में खेल दिवस मनाया जीवन में अनुशासन और समय बद्धता बहुत आवश्यक: श्रीमती चंदेल


 
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


समेरिटंस में खेल दिवस मनाया  

जीवन में अनुशासन और समय बद्धता बहुत आवश्यक: श्रीमती चंदेल


नर्मदापुरम। जीवन में समय बद्धता और अनुशासन ही आपको आगे बढ़ा सकते हैं। समय पर काम करने वाले और अनुषासन का पालन करने वाले व्यक्ति ही जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं। यह बात हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समेरिटंस इंग्लिश मीडियम स्कूल सांदीपनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरआई पुलिस श्रीमती स्नेहा चंदेल ने कही। 

उन्होंने कहा कि जीवन में यदि आप इन दो गुणों को ही अपना लें तो अपना जीवन सफल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों गुण आप को खेलों के माध्यम से आसानी से सीख सकते हैं। खेलों में इन दोनों गुणों का सर्वाधिक महत्व होता है। समय बद्धता से खेलों में विजय मिलती है और अनुशासन से खेल में निखार आता है इसलिए आपको खेलों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के चेयरमैन अधिवक्ता प्रशांत हर्णे भी मौजूद थे। उन्होंने भी बच्चों को संबोधित किया। 

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। खेल प्रभारी सचिन खंपरिया ने प्रतिवेदन और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में खेल विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जबकि मेजर ध्यानचंद के कालजयी खेल का स्मरण करते हुए एक मैच का नाट्य रूपांतरण भी मंच पर प्रदर्शित किया गया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। आभार प्राचार्य श्रीमती प्ररेणा रावत ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में आर के रघुवंशी, विक्रांत खम्परिया, प्रशांत दीक्षित सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। बाद में विद्यालय में रस्सा खींच, वालीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, हैंडबाल आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।


No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here