मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
सी एम राइज विद्यालय शासकीय कृषि उमावि पवार खेड़ा में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह आयोजित
नर्मदा पुरम। राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह आयोजित कार्यक्रम अनुसार आज 29अगस्त 2024 को संस्था सी एम राइज विद्यालय शासकीय कृषि उमावि पवार खेड़ा में मनाया गया इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य संदीपन नीखर ने राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह आयोजित किया। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में जानकारी दी और कहा है कि ध्यानचंद जी की अटूट विश्वास अटूट आस्था समर्पण परिश्रम लगन निष्ठा समर्पण भाव ने आज भारत ही नहीं वरन पूरी दुनिया में नाम रोशन कर दिया है।
जिसके त्याग तपस्या समर्पण भाव और निष्ठा के कारण पूरा देश यह दिवस समारोह मनाया जा रहा है, हॉकी खेल के प्रति ऐसा जुनून और समर्पण भावना ने एक मिशाल कायम कर दी, मनोहर अहीर वरिष्ठ अध्यापक ने मेजर ध्यानचंद जी की खेल गतिविधियों को लेकर ज्ञान वर्धक जानकारी दी और कहा है कि इनकी हॉकी में दुनिया के सभी खिलाड़ी यह मानते थे की हॉकी में जादू है। जिसके कारण बॉल हॉकी से चिपक जाती है,यही कलात्मक अभिव्यक्ति प्रदर्शन भाव ने इस महान जादूगर को देश दुनिया में मशहूर कर दिया।
प्रह्लाद गिरी वरिष्ठ अध्यापक ने आज के तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और कहा है कि, अभाव परेशानी हो सकता है परंतु आपका समर्पण भाव और परिश्रम लगन निष्ठा आपको अपनी मंजिल पर ले जाती है, संस्था के क्रीड़ा अधिकार राजेंद्र प्रसाद नामदेव ने जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी यो की जानकारी दी गई एव संस्था के सभी सदस्यों ने इन चयनित खिलाड़ियों को शील्ड, thrafi, मैडल पुष्पहार से सम्मनित किया गया, अंत में विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती वंदना तिवारी ने आज के इस सफल आयोजन के लिए खेल शिक्षक नामदेव को बधाई दी एव चयनित खिलाड़ियों को अपनी शुभ कामनाएं दी एव उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


No comments:
Post a Comment