शेयर खरीदने पर रकम डबल करने का लालच दिया, फिर करोड़ों की चपत लगाकर गायब हुआ ठग भतीजे ने चाचा को भी लगाई लाखों की चपत ■ साईबर सेल से आरोपी पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई मामला करोड़ों का - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 28 August 2024

शेयर खरीदने पर रकम डबल करने का लालच दिया, फिर करोड़ों की चपत लगाकर गायब हुआ ठग भतीजे ने चाचा को भी लगाई लाखों की चपत ■ साईबर सेल से आरोपी पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई मामला करोड़ों का


 

शेयर खरीदने पर रकम डबल करने का लालच दिया, फिर करोड़ों की चपत लगाकर गायब हुआ ठग


भतीजे ने चाचा को भी लगाई लाखों की चपत ■ साईबर सेल से आरोपी पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई मामला करोड़ों का



नर्मदापुरम। शेयर बाजार में पैसा लगाने के बाद मोटे मुनाफे का लालच देकर एक ठग लोगों के पांच करोड़ रु. से अधिक की चपत लगाकर रफूचक्कर हो गया। खुद को बड़ा और संपन्न कारोबारी दिखाने के लिए आरोपी ने किराए पर एक शानदार आफिस लिया ताकि लोग झांसे में आ जाएं।

 इस पर प्रॉफिट बूल नाम से शेयर मार्केट कंपनी का बोर्ड लगाया और लोगों को निवेश करने पर भारी लाभ का लालच देकर रकम लगवाई और बाद में सारा पैसा समेट कर गायब हो गया। लोगों को 20 से 25 परसेंट का प्रॉफिट का वादा कर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी का नाम अर्शील खान पिता स्वर्गीय मुश्ताक खान बताया गया है जिसने आरसीसी मॉल में हजारों रुपए किराए पर सुसज्जित ऑफिस बनाकर अपनी बड़ी बहन के साथ लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए और बाद में उनकी खून पसीने की गाढ़ी कमाई लेकर भाग गया। बताया जाता है कि इस मामले में कुछ स्थानीय नेता औरसामाजिक संगठन के लोग भी शामिल हैं। यह लोग ने एक टीम बनाकर ऑफिस खोला और ऑफिस में लोगों को बुलाकर दुगुने पैसे करने का लालच देते थे लालच के चक्कर में लोग आकर अपना पैसा उक्त व्यक्ति के पास लगाते थे। बताया जाता है कि बालागंज निवासी सरबन खान जो कि अर्शिल खान का चाचा है उसे भी लाखों रूपए की चपत लगा दी गई है।

 इधर खान ने बताया कि तीनों बेटे घर में ताला लगाकर भाग गए है। पहले रिर्वर व्यू में घर किराए से लिया था इसके बाद वहाँ से खाली करने के बाद अपने पैत्रक घर ईदगाह कचरा घर के पास बने मकान में ताला लगाकर भाग गए है। वहीं सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि माँ बेटी झाँसी की लोकेशन बताई जा रही है तो घोटाले का मास्टरमाईंड इंदौर भागने की जानकारी बताई गई है। कुछ लोगों ने पुलिसमें लिखित आवेदन भी दिया है। कुछ लोग सामने इसलिए नहीं आ रहे है कि इतनी बड़ी


रकम उन्होंने शेयर मार्केट में कैसे लगा दी।

रेकेट में पुलिस कर्मी के बेटे भी शामिल

मामले में स्थानीय स्तर के कुछ पुलिस कर्मी के दो बेटे भी शामिल हैं जो इस खान के साथ बराबर के हिस्सेदार थे। अर्शिल खान का कांटेक्ट सीधे दुबई से था और वह पूरा पैसा का लेनदेन कांटेक्ट वहीं से करता था मालूम हो कि अर्शिल एक निजी स्कूलों में 12 वी की कक्षा का छात्र रहा है बालागंज में का रहने वाला है। बता दें इसके स्वर्गीय पिता भी और शहर में सहारा समय का लेनदेन करते थे उनके ऊपर भी लाखों का लेनदेन था। ठगी के शिकार शहर के कुछ व्यापारी उद्योगपति तथा सिंधी समाज के व्यापारी के साथ ही ऐसे कई लोग शामिल है जिन्होंन आरोपी को डबल करने के लिए लाखों रु. दिए थे।


ठग के परिवारजन माँ बेटी भी फरार

आरोपी खान को फरार हुए 2 से 3 महीने हो गए हैं उसकी मां और बहन एक महीने पहले ही शहर छोड़ कर भाग गए हैं। इस मामले में कुछ लोगों ने स्थानीय पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन पुलिस ने अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस के कुछ स्थानीय पुलिस कर्मी के बेटे भी इस व्यापार में शामिल थे उनका भी अच्छा खासा पैसा लगा हुआ है इसलिए कोई खुल के सामने नहीं आ रहा है। आरोपी पहले ही फरार हो चुका है इसके बाद मां और बेटी फरार हो गए हैं। आफिस में ताला डला हुआ है।


इनका कहना

भतीजे अर्शील खान और उनकी माँ ने भी मुझे लाखों रूपए की चपत लगा दी है मेरे घर पर कई लोग चक्कर लगा रहे है और पुलिस भी आ रही है। यह तीनों लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए है। मेरा इनसे कोई लेना-देना नहीं है।

- चाचा सरबन खान,

बालागंज, नर्मदापुरम



No comments:

Post a Comment

देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्धालु, जमकर हुई पुष्प वर्षा कल शिव पार्वती के विवाह की कथा में निकलेगी शिव बारात

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्ध...

Post Top Ad

Responsive Ads Here