प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल स्कूल में सामूहिक ंसुंदरकांड पाठ का किया भव्य आयोजन* सुंदरकांड पाठ करने से आध्यात्मिक और मानसिक शांति मिलती है सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति के मन से भय दूर हो जाता है और आत्मविश्वास एवं इच्छाशक्ति प्रबल हो जाती है- संचालक समर्पिता सोनी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 22 February 2025

प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल स्कूल में सामूहिक ंसुंदरकांड पाठ का किया भव्य आयोजन* सुंदरकांड पाठ करने से आध्यात्मिक और मानसिक शांति मिलती है सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति के मन से भय दूर हो जाता है और आत्मविश्वास एवं इच्छाशक्ति प्रबल हो जाती है- संचालक समर्पिता सोनी


 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


*प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल स्कूल में सामूहिक ंसुंदरकांड पाठ का किया भव्य आयोजन*

सुंदरकांड पाठ करने से आध्यात्मिक और मानसिक शांति मिलती है

सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति के मन से भय दूर हो जाता है और आत्मविश्वास एवं इच्छाशक्ति प्रबल हो जाती है- संचालक समर्पिता सोनी


नर्मदा पुरम। प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल स्कूल में 'रामचरित मानस' के पंचम सोपान सुंदरकांड के पाठ का सामूहिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की संचालक समर्पिता सोनी के द्वारा राम दरबार की पूजा तथा दीप प्रज्वलित के साथ हुई। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से आध्यात्मिक और मानसिक शांति मिलती है।

 सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति के मन से भय दूर हो जाता है और आत्मविश्वास एवं इच्छाशक्ति प्रबल हो जाती है। सुंदरकांड में हनुमान जी के बल और विजय का विस्तार से वर्णन किया गया है। विद्यालय परिसर में सुंदरकांड का आयोजन का कारण बच्चों को हिन्दू सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं से जोड़ना, ध्यान तथा एकाग्रता का विकास करना है। 

इस दौरान सुंदरकांड के सामूहिक पाठन से बच्चों में बड़ा उत्साह दिखाई दिया । लोक कल्याणकारी धार्मिक ग्रंथ गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित अवधि भाषा में लिखित महाकाव्य की जानकारी का विकास करना है। इस धार्मिक कार्य में सभी बच्चों द्वारा बड़ चढ़ कर उत्साहित मन से अपने अपने घर से लायी सुंदरकांड का वाचन किया ।

संगीत वाद्ययंत्र स्कूल के बच्चों के द्वारा ही संचालित किए गए। जिसमें द्रव्यांश यादव व रितिक रघुवशी ने ढोलक से साथ दिया, वहीं आदर्श सोनी, सुनील भदौरिया, अमित यादव, श्रीमती रश्मि मालवीय ने हार्मोनियम, शौर्य शर्मा ,द्रव्यांश नोरिया ,अनंत यादव ने तबला, चितरांश शर्मा, आराध्या राजपूत, शुभ उइके, निहारिका यादव , दूजा शर्मा, द्रव्यांश पठारी, तनिष्क गोस्वामी, हर्षित उपाध्याय, प्रत्यक्ष मालवीय, गुंजन ,रोशनी यादव आदि ने मंजीरे बजाकर साथ दिया l पाठ के मध्य में भजनों का गायन किया गया। प्राचार्य श्रीमती विनीता तिवारी, मेघा ठाकुर, प्रिया चौरे, रश्मि मालवीय, सुधा सराठे, अपर्णा श्रीवास्तव तथा समस्त विद्यालय परिवार शामिल हुआ।


No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here