संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले का हुआ समापन यह मेला सबसे लंबी अवधि वाला सुव्यवस्थित मेला है:---कलेक्टर सोनिया मीना नपाध्यक्ष संग कलेक्टर ने झूला झूलकर लिया आनंद, मेले के सफल आयोजन पर दी बधाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 24 February 2025

संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले का हुआ समापन यह मेला सबसे लंबी अवधि वाला सुव्यवस्थित मेला है:---कलेक्टर सोनिया मीना नपाध्यक्ष संग कलेक्टर ने झूला झूलकर लिया आनंद, मेले के सफल आयोजन पर दी बधाई


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले का हुआ समापन

यह मेला सबसे लंबी अवधि वाला सुव्यवस्थित मेला है:---कलेक्टर सोनिया मीना

नपाध्यक्ष संग कलेक्टर ने झूला झूलकर लिया आनंद, मेले के सफल आयोजन पर दी बधाई


एके एन न्यूज़ नर्मदापुरम्। संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेला सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला सुव्यवस्थित मेला है। यह दूसरे मेले की अपेक्षा अलग है। इस मेले के आयोजन में सभी लोग सहयोग करते हैं। यह उदगार सोमवार को नगरपालिका परिषद द्वारा आयोजित संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले के समापन अवसर पर  बतौर अतिथि के रूप में कलेक्टर सोनिया मीना ने दिए।

उन्होंने कहा कि इस मेले का सफलतापूर्वक संचालक करने में अधिकारीगण बहुत मेहतन करते हैं और बड़ी संख्या में जिले से सहित आसपास के जिले के लोग शामिल होने आते हैं। यह मेला मेरे कार्यकाल में दूसरी बार आयोजित हो रहा है। यह मेला सुव्यवस्थित रूप से संचालित होता है। सभी अधिकारी इस मेले का संचालन करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। नजर बनाए रखते हैं।

 कलेक्टर सोनिया मीना ने कहा कि नर्मदापुरम जिला मेलों का जिला है। पूरे वर्ष विभिन्न त्यौहारों पर, तिथियों पर मेले का आयोजन होते रहता है। सुविधाजनक मेले का आयोजन नगरपालिका सुनिश्चित करती है। घाटों पर किसी प्रकार की घटना घटित न हो टीम लगी रहती है। हमारे जिले की तस्वीर ही ऐसी है कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग करते हैं। बहुत शांत प्रिय जिला है शांति प्रिय लोग है। सफल समृद्ध समाज है। आपके सहयोग से ही कानून व्यवस्था को मेंटनेंस कर पाते हैं। मुझे आमंत्रित करने पर नगरपालिका को बहुत बहुत धन्यवाद। मेले के सफल आयोजन पर उन्होंने सभी की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा दिया गया। मेले के बेहतर संचालन की जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन राहुल गौर ने किया और आभार प्रदर्शन भाजपा नेता हंस राय ने व्यक्त किया। मेला समापन पर सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेंद्र रावत, रामजीबाबा समाधि के डॉ महंत, सभापति, पार्षदगण, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव सहित मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्वमंडल अध्यक्ष रोहित गौर सहित भाजपा नेतागण उपस्थित थे।  

*कलेक्टर ने झूला झूला*

कलेक्टर सोनिया मीना, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सहित मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, नपा के उपयंत्री, सभापतिगण, पार्षदगणों ने मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे बड़े झूले में बैठकर झूले का आनंद लिया।

*प्रतियोगी हुए सम्मानित*

नगरपालिका द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। साथ ही मां नर्मदा को स्वच्छ रखने घाट पर साफ सफाई अभियान चलाने वाले स्वयंसेवी संगठनों, नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी, व्यवस्थापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्मृति चिह्न देकर सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here