संतश्री रामजीबाबा मेले में प्रतिदिन हो रहे कार्यक्रम *सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने घूमा मेला, डेगन नाव की सवारी की, झूला झूला और साफ्टी का स्वाद भी चखा* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 22 February 2025

संतश्री रामजीबाबा मेले में प्रतिदिन हो रहे कार्यक्रम *सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने घूमा मेला, डेगन नाव की सवारी की, झूला झूला और साफ्टी का स्वाद भी चखा*


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


संतश्री रामजीबाबा मेले में प्रतिदिन हो रहे कार्यक्रम 

*सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने घूमा मेला, डेगन नाव की सवारी की, झूला झूला और साफ्टी का स्वाद भी चखा*  


नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा आयोजित संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में प्रतिदिन रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में किया जा रहा है।  

विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सांसद दर्शन सिंह चौधरी मेले में पहुंचे और रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। वहीं मेले में ड्रेगन नाव की सवारी की, झूला झूला और साफ्टी के स्वाद का आनंद लिया। इस अवसर पर मेला मंच पर कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहीं रिजा खान और वाली ठाकरे का सांसद श्री चौधरी द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। 

सांसद श्री चौधरी ने मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया और मेले के व्यवस्थित आयोजन को लेकर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सहित समूची टीम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। मेला मंच पर सांसद श्री चौधरी का विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, भाजपा नेता हंस राय, प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राहित गौर, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, मनीषा परदेशी आदि द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। गया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद  के सभापति पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण उपस्थित रहे।  

मेला प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि 23 फरवरी रविवार को एनएमवी कालेज ग्राउंड में बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता होगी तो वहीं शाम को मेला मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा।

मेला व्यवस्थापक गौरव वर्मा ने रविवार 23 फरवरी को मेला मंच पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के ख्यातनाम कविगण अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मेले में आमंत्रित कविगण अजातशत्रु उदयपुर, प्रताप फौजदार इंडियाज लाफ्टर चैलेंज विनर, दिल्ली, कवियत्री डॉ भुवन मोहिनी टीवी सेलेब्रेटी, इंदौर, दिनेश देशी घी, हास्य धमाका फेम, शुजालपुर, कवियत्री डॉ शुभम त्यागी, मेरठ, देवेंद्र आग, इटावा और रोहित झन्नाट, इंदौर अपनी प्रस्तुति देंगे। 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के नागरिको, श्रद्धालुगणों से कहा कि मेले में आइए और झूला, डेगन नाव सहित स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लीजिए। देश के प्रख्यातकविगण मेले में पधार रहे हैं उनकी प्रस्तुति का आनंद लें। आप सभी मेले में सादर आमंत्रित हैं। 




No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here