पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह समिति की बैठक पं भवानीशंकर शर्मा के निवास पर पूर्व विधायक पं गिरिजाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 22 February 2025

पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह समिति की बैठक पं भवानीशंकर शर्मा के निवास पर पूर्व विधायक पं गिरिजाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


 पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह समिति की बैठक पं भवानीशंकर शर्मा के निवास पर पूर्व विधायक पं गिरिजाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न


एके एन न्यूज़ नर्मदा पुरम। पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह समिति की बैठक पं भवानीशंकर शर्मा के निवास पर पूर्व विधायक पं गिरिजाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।पंच दिवसीय प्रवचन प्रसंग के रूप में आयोजित कार्यक्रम स्मृति समारोह का यह 48 वां वर्ष है।

इस वर्ष के प्रवचन का  यह आयोजन आगामी मार्च माह 17 मार्च से 21 मार्च 2025 तक पंच दिवसीय ज्ञान सत्र  सत्संग चौक, सेठानीघाट पर आयोजित किया जावेगा । 

समारोह में प्रवचन हेतु भागलपुर बिहार से मानस कोकिला पूज्य कृष्णादेवी जी मिश्र पधार रहीं हैं । सेठानीघाट पर प्रवचन कार्यक्रम  प्रतिदिन सायंकाल 7:30 बजे आयोजित होगा ।प्रतिदिन प्रवचन से पूर्व स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनांजली की प्रस्तुति की जावेगी । 20 मार्च को पं रामलाल शर्मा जी की पुण्य तिथि पर शास नर्मदा महाविद्यालय में प्रतिमा स्थल पर प्रातः 8:30 बजे से पुण्य स्मरण सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें संगीत के आयोजन के साथ अतिथियों का उदबोधन होगा । 

आज की बैठक में पं भवानी शंकर शर्मा, पं गिरिजा शंकर शर्मा , पं गोपाल प्रसाद खड्डर , राकेश फौजदार ,महेंद्र यादव , बी के चौहान ,एल एल दुबे ,शंकरलाल पालीवाल, नित्य गोपाल कटारे  ,योगेश्वर तिवारी ,अशोक जमनानी, विजय दास महंत , प्रमोद सोनी ,अजय सैनी , डॉ नमन तिवारी ,संजय शर्मा ,  रामसेवक शर्मा , शफीक खान सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए । बैठक का संचालन बाबूलाल कदम  ने किया ।

No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here