मिशन परिवर्तन @100 अंतर्गत परिवर्तक अधिकारी डॉ नेमा ने किया आंगनवाडी केन्‍द्र का निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 15 January 2026

मिशन परिवर्तन @100 अंतर्गत परिवर्तक अधिकारी डॉ नेमा ने किया आंगनवाडी केन्‍द्र का निरीक्षण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

मिशन परिवर्तन @100 अंतर्गत परिवर्तक अधिकारी डॉ नेमा ने किया आंगनवाडी केन्‍द्र का निरीक्षण


नर्मदापुरम// कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा विभिन्न संस्थाओं का नियमित साप्ताहिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला स्तर से उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र नेमा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 68, वार्ड 9, परियोजना इटारसी, सेक्टर-2 का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मकर संक्रांति पर्व बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कविताएँ प्रस्तुत कीं, जिन्हें अधिकारियों एवं उपस्थित जनों द्वारा सराहा गया। बच्चों को 20 स्वेटर (हुडी) का वितरण किया गया तथा तिल-लड्डू एवं ट्रॉफी भी प्रदान की गईं।

इस अवसर पर अटल बाल पालक श्रीमती अमीना गोलम दास द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र को वॉटर कैन भेंट की गई। प्रभारी परियोजना अधिकारी सुश्री दीप्ति शुक्ला ने बच्चों एवं अभिभावकों को मकर संक्रांति पर्व के महत्व के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी समझाइश दी। इसके अतिरिक्त शारीरिक माप दिवस के अंतर्गत बच्चों का वजन, लंबाई एवं ऊंचाई का सत्यापन किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक सुश्री रेखा चौरे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री उर्मिला ठक्कर तथा अभिभावक एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here