एके एन न्यूज नर्मदा पुरम
सेठानी घाट से नीचे उतारी थार गाड़ी, पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के अतंर्गत की कार्यवाही
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, दी समझाइश
नर्मदा पुरम। थाना कोतवाली में 14 जनवरी की रात्रि में स्थानीय सेठानी घाट नर्मदापुरम पर एक फोर व्हीलर (कार) थार के चालक व्दारा गूगल मेप पर सर्च कर आवली घाट में भण्डारे में जाते समय सेठानी घाट नर्मदापुरम आ गये जो घाट पर कार पार्किग की जानकारी नही होने से सेठानी घाट के पास से चालक व्दारा गाडी को घ्यान नही दिया गया। जिससे गाडी घाट पर से नीचे उतर गई थी जिसके चालक व्दारा वाहन को घाट से ऊपर चढाकर ले गया था जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जो पुलिस व्दारा स्थानीय सेठानी घाट के आस पास के लोगो से एवं कैमरो की मदद से उक्त गाडी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उक्त गाड़ी थार होना पायी गयी। जिसका नबंर MP-04 –YU –2563 होना पाया गया जो नबंर से वाहन मालिक का पता किया तो उक्त वाहन सोनू गुर्जर पिता मांगीलाल गुर्जर उम्र 28 साल निवासी महुआखेडा तहसील श्यामपुर जिला सीहोर के नाम पर रजिस्टर्ड होना पाया गया। जो वाहन मालिक को उसके साथियों सहित मय वाहन को थाना लाया गया
उक्त व्यक्तियो व्दारा अपनी गलती स्वीकार कर लिखित में माफीनामा दिया गया है एवं सेठानी घाट के आसपास के लोगो से पूछताछ की गई जिन्होने गलती से उक्त थार गाडी नीचे उतर जाना बताया है । जो थाना कोतवाली नर्मदापुरम व्दारा वाहन मालिक के विरुध्द मोटर व्हीकल एक्ट के अतंर्गत कार्यवाही कर समझाइस दी गई।

No comments:
Post a Comment