मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
जनसुनवाई में 71 आवेदनों पर हुई सुनवाई, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
नर्मदापुरम// मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन ने अधिकारियों के साथ जनसामान्य की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई कर उनका निराकरण किया। जनसुनवाई में आए 71 आवेदनों पर सुनवाई की गई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान ग्राम सेमरी हरचंद निवासी कमलनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने के लिए आवेदन दिया, जिस पर श्री जैन ने सम्बन्धित अधिकारी को शीघ्र नियमानुसार सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये। एक अन्य मामले मे सोहागपुर निवासी श्रीमति सपना रघुवंशी ने सीमांकन एवं नक्शा बटांकन समस्या के सम्बंध मे आवेदन दिया,जिस पर श्री जैन ने अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर को शीघ्र समाधान करने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार आर्थिक सहायता, पेंशन, अतिक्रमण, विद्युत सुरक्षा, सीमांकन राजस्व जैसे अन्य मामलों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन का हुआ त्वरित निराकरण
कलेक्टंर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जन सुनवाई में आवेदक हेमंत यादव के द्वारा पंचायत आंखमऊ की सड़क निर्माण एवं जाली हटाने की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की गई एवं सहायक यंत्री हरिकृष्णी नायक एवं पटवारी आदित्य कुमार सिंह को ग्राम में भेजकर ग्रामवासियों को समझाकर निराकरण कराया।
जनपद सीईओ रंजीत ताराम ने बताया कि हेमंत यादव के द्वारा की गई शिकायत की जांच में पाया गया कि हेमंत यादव एवं उनके पड़ोसी राम सनेही के बीच पिछले 5 वर्षों से विवाद के कारण उक्त समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था जिसके लिये जनपद पंचायत के एई हरिकृष्ण नायक को ग्राम में भेजा गया एवं शिकायतकर्ता हेमंत एवं राम सनेही, सरपंच, सचिव ईश्वरसिंह, मुकेश यादव, ग्राम रोजगार सहायक विनय यादव सहित लगभग दर्जन भर ग्रामीणों की उपस्थिति में समस्या का समाधान किया गया जिसमें दोनों के बीच के विवाद को दूर करते हुये 5 फिट चौड़ी सड़क बनने पर सहमति दी गई एवं भविष्य में सड़क निर्माण के लिए विवाद न करने हेतु सहमति दी। पंचनामा तैयार कर सभी के हस्ताक्षर कराये गये।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अनिल जैन, डिप्टी कलेक्टर बृजेंद्र रावत, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नीता कोरी सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment