विधायक विजयपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया सोहागपुर विधानसभा को मिली करोड़ों की सौगात खेतों की बेस कीमती जमीन और तवा नदी के कटाव को बचाने साईलोकैप लगाए जाएंगे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 19 January 2026

विधायक विजयपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया सोहागपुर विधानसभा को मिली करोड़ों की सौगात खेतों की बेस कीमती जमीन और तवा नदी के कटाव को बचाने साईलोकैप लगाए जाएंगे


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


विधायक विजयपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया सोहागपुर विधानसभा को मिली करोड़ों की सौगात

खेतों की बेस कीमती जमीन  और तवा नदी के कटाव को बचाने साईलोकैप लगाए जाएंगे



नर्मदा पुरम। तवा नदी के किनारे की बेस कीमती जमीन और  कटाव बचाने के लिए जापान तकनीकी का उपयोग करने के लिए प्रदेश सरकार के मुखिया द्वारा 100 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे बाढ़ से लोगों की सुरक्षा की जाएगी। 100 करोड रुपए की लागत से साईलोकैप लगाए जाएंगे यह बात विधायक विजयपाल सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से कही, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र को सैकड़ो सोगाते दी है।

 इसके लिए उन्होंने सीएम का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि सोहागपुर विधानसभा को  मिली अनेकों सोगात को पत्रकारों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नर्मदा पुरम से बनखेड़ी तक बनने वाली फोरलेन सड़क में करीब 5 बायपास बनेंगे, जिससे इस दौरान बीच-बीच में पड़ने वाले नगर और कस्बे में जाम की परेशानियां से लोगों को छुटकारा मिलेगा। इस दौरान उन्होंने सीएम द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र को दी गई करोड़ों की सौगात को विस्तार से बताया। इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का भी बखूबी से जबाव दिया। 

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here