मानव जीवन में स्वस्थ रहना रोज की तपस्या- डॉ महेश्वरी पत्रकार भवन में रेड क्रॉस का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित हुई अन्य जांच - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 19 January 2026

मानव जीवन में स्वस्थ रहना रोज की तपस्या- डॉ महेश्वरी पत्रकार भवन में रेड क्रॉस का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित हुई अन्य जांच


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मानव जीवन में स्वस्थ रहना रोज की तपस्या- डॉ महेश्वरी

पत्रकार भवन में रेड क्रॉस का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित हुई अन्य जांच


नर्मदापुरम। जिला प्रशासन और रेड क्रॉस समिति के साझा प्रयासों से कलेक्ट्रेट स्थित पीपल चौक पर पत्रकार भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं रेड क्रॉस अध्यक्ष सोनिया मीना की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के सजग प्रहरी पत्रकारों को 'निरोगी काया' का उपहार देना था। यह शिविर रेड क्रॉस समिति  अभिनव योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पत्रकारों की सेहत का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

 आयोजन में  विशेषज्ञों ने पत्रकारों के तनावपूर्ण जीवन और उनकी अनियमित दिनचर्या को सुधारने के लिए विशेष सत्र भी लिए। डॉ. आर. माहेश्वरी ने जीवन दर्शन समझाते हुए कहा कि स्वस्थ रहना एक दिन का काम नहीं बल्कि रोज की तपस्या है। उन्होंने पत्रकारों के लिए हरी सब्जियों के सेवन, जंक फूड के त्याग और फील्ड वर्क के दौरान होने वाले तनाव से मुक्ति के लिए योग, प्राणायाम एवं तैराकी को अनिवार्य बताया। डॉ. हर्षल काबरे ने विशेष रूप से शीत ऋतु की सावधानियों पर प्रकाश डाला। शिविर में पंजीकरण के लिए सुबह से ही पत्रकारों की उपस्थिति देखी गई। बड़ी संख्या में मीडिया जगत के साथियों ने विशेषज्ञ परामर्श लिया। मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी और आंखों की सघन जांच की गई।

 कार्यक्रम में सभापति अरुण शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, मुकेश श्रीवास्तव, गौरव सेठ, अनिल अग्रवाल, उदित द्विवेदी, शेर सिंह बड़कुल सहित स्वास्थ्य विभाग के समर्पित कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैयारियों का जायजा

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण एे नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैया...

Post Top Ad

Responsive Ads Here