नागद्वारी मेले से पूर्व आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 750 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 53 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त, 8 प्रकरण दर्ज - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 9 July 2026

नागद्वारी मेले से पूर्व आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 750 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 53 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त, 8 प्रकरण दर्ज


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नागद्वारी मेले से पूर्व आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

750 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 53 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त, 8 प्रकरण दर्ज

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम/ पंचमढ़ी 

नर्मदापुरम// कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा नागद्वारी मेले के पूर्व वृत पिपरिया अंतर्गत पचमढ़ी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 

अभियान के दौरान बड़ा महादेव, डीपी प्वाइंट, मटकुली, देनवा नदी किनारा, सिंगनामा एवं पगारा क्षेत्र में आकस्मिक दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान लगभग 750 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 53 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 80 हजार 300 रुपये आंका गया है।


No comments:

Post a Comment

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार. त्योहार के दृष्टिगत दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष अभियान के हो रही कारवाई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर  के  निर्देशानुसार. त्योहार के दृष्टिगत दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर  विशे...

Post Top Ad

Responsive Ads Here